OnePlus Freedom Sale: OnePlus के स्मार्टफोन पर 8,000 रु की छूट, सस्ते में फोन खरीदने का शानदार मौका
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 13, 2026, 09:10 AM IST
OnePlus Freedom Sale की शुरुआत 16 जनवरी 2026 से होगी। यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगी। स्मार्टफोन Amazon, OnePlus.in, OnePlus Experience Stores और Reliance Digital, Croma, Vijay Sales जैसे बड़े रिटेल स्टोर्स पर मिलेंगे। OnePlus टैबलेट Flipkart पर उपलब्ध होंगे, जबकि ऑडियो प्रोडक्ट्स Flipkart, Amazon, Myntra, Blinkit और अन्य अधिकृत पार्टनर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे।
OnePlus Freedom Sale
OnePlus ने जनवरी के लिए अपनी सालाना Freedom Sale की घोषणा कर दी है। इस सेल में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिड-रेंज फोन, टैबलेट और ऑडियो एक्सेसरीज पर आकर्षक छूट और बैंक ऑफर्स दिए जाएंगे। अगर आप लंबे समय से OnePlus डिवाइस खरीदने का इंतज़ार कर रहे थे, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है।
16 जनवरी से शुरू होगी Freedom Sale
OnePlus Freedom Sale की शुरुआत 16 जनवरी 2026 से होगी। यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगी। स्मार्टफोन Amazon, OnePlus.in, OnePlus Experience Stores और Reliance Digital, Croma, Vijay Sales जैसे बड़े रिटेल स्टोर्स पर मिलेंगे। OnePlus टैबलेट Flipkart पर उपलब्ध होंगे, जबकि ऑडियो प्रोडक्ट्स Flipkart, Amazon, Myntra, Blinkit और अन्य अधिकृत पार्टनर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे।
OnePlus 13 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
सेल के दौरान सबसे ज्यादा फायदा OnePlus 13 पर मिलेगा। यह फोन लॉन्च के समय ₹69,999 की कीमत में आया था। Freedom Sale में इस पर ₹8,000 की सीधी छूट और ₹4,000 का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इन दोनों ऑफर्स के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹57,999 रह जाएगी। यह फोन Hasselblad ब्रांडिंग के साथ आने वाला OnePlus का आखिरी फ्लैगशिप माना जा रहा है, जिसमें अलर्ट स्लाइडर, मेटल फ्रेम और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
OnePlus 15 और OnePlus 15R पर ऑफर्स
नई OnePlus 15 सीरीज भी इस सेल का हिस्सा है।
OnePlus 15: लॉन्च प्राइस ₹72,999 थी, लेकिन सेल में ₹4,000 की इंस्टेंट छूट के बाद यह ₹68,999 में मिलेगा। इसके साथ 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI और OnePlus Nord Buds 3 भी फ्री दिए जाएंगे।
OnePlus 15R: इसकी कीमत ₹47,999 है, लेकिन 26 जनवरी तक ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट मिलने से यह ₹44,999 में उपलब्ध होगा। इसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत ₹45,999 हो जाएगी।
OnePlus 13R पर भी अच्छी कटौती
पिछले साल लॉन्च हुआ OnePlus 13R भी Freedom Sale में सस्ता मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹42,999 थी, लेकिन सेल के दौरान इसमें ₹6,000 तक की कीमत कटौती और ₹1,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जो भुगतान के तरीके पर निर्भर करेगा।
OnePlus टैबलेट्स पर भी खास ऑफर्स
- OnePlus Pad 2: ₹2,000 बैंक डिस्काउंट के बाद ₹34,999
- OnePlus Pad 3: ₹3,000 बैंक डिस्काउंट के साथ ₹44,999, और 26 जनवरी से पहले खरीदने पर Stylo 2 फ्री
- OnePlus Pad Go 2: ₹1,000 की कीमत कटौती और ₹2,000 बैंक डिस्काउंट के बाद ₹23,999
- OnePlus Pad Go: ₹13,999 की इफेक्टिव कीमत
- Pad Lite: ₹11,999 में उपलब्ध
ऑडियो प्रोडक्ट्स की बात करें तो Freedom Sale में OnePlus के ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी छूट मिलेगी। OnePlus Buds 4 को ₹4,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा, जबकि OnePlus Buds Pro 3 ₹9,999 में उपलब्ध रहेगा। इन दोनों पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा Nord Buds 3 सीरीज और Bullets Wireless नेकबैंड (Z2 ANC और Z3) पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।