टेक एंड गैजेट्स

OnePlus क्या सच में भारत में बंद करने जा रहा है अपना कारोबार? कंपनी ने बता दिया पूरा सच

भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को लेकर अब कंपनी के सीईओ Robin Liu (रॉबिन लियू) ने स्पष्टिकरण दे दिया है। लियू के मुताबिक सोशल मीडिया और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वनपल्स के भारत से हटने की खबरें पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं।

Image

कंपनी ने अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की बात कही है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में वनप्लस एक पॉपुलर ब्रैंड हैं। एप्पल, सैमसंग और गूगल के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस के फोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। वनप्लस ने पिछले कुछ सालों में अपने फैंस के लिए भारत समेत ग्लोबल बाजार में अच्छे खासे तगड़े स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। पिछले कुछ समय में कंपनी को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में अपना कारोबार बंद करने की तैयारी कर रही है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच में भी यह सवाल उठने लगा कि क्या सच में भारत से वनप्लस हटने जा रही है? अब इसको लेकर कंपनी की तरफ से स्पष्ट जानकारी दे दी गई है।

भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को लेकर अब कंपनी के सीईओ Robin Liu (रॉबिन लियू) ने स्पष्टिकरण दे दिया है। लियू के मुताबिक सोशल मीडिया और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वनपल्स के भारत से हटने की खबरें पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं। लियू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके संबंध में बड़ी जानकारी दी।

CEO ने कही ये बात

Robin Liu ने कहा कि भारत में ऑपरेशन्स बंद होने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी खबर पर यकीन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी किसी भी बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए जो कंपनी की तरफ से ऑफिशियल तौर पर नहीं की गई हो। उन्होंने कहा कि भारत में कंपनी पहले की तरह ही ऑपरेशन्स को ऑपरेट करती रहेगी।

सीईओ ने अपने पोस्ट से कंपनी के करोड़ों फैंस को बड़ी राहत दी है। उन्होंने यह बी कहा कि भारत में कंपनी का बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। उन्होंने सभी से कहा कि ऐसी खबर फैलाने से पहले फैक्ट्स को डबल चेक करें जो पूरी तरह से कंफर्म न हो।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कुछ ऑनलाइन न्यूज रिपोर्ट्स में यह खबर सामने आ रही थी कि वनप्लस भारत में कारोबार बंद करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Android Headlines ने इस खबर को ऑनलाइन पेश किया था। न्यूज पोर्टल ने इसके पीछे एक बड़ा कारण यह बताया कि कंपनी की सेल्स लगातार नीचे गिर रही है और साथ ही प्रोडक्ट्स भी कैंसिल हो रहे हैं।

फैंस को मिलता रहेगा सपोर्ट

आपको बता दें कि वनप्लस की स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी खासी पकड़ है। कंपनी ने पिछले कुछ सालों में बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी 2026 में भी फैंस के लिए कई सारे स्मार्टफोन्स लाने की प्लानिंग कर रही है। अगर आप वनप्लस का कोई स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी के सीईओ की तरफ से अब कंफर्म कर दिया गया है कि फैंस को पहले की ही तरह सर्विस सपोर्ट मिलता रहेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article