टेक एंड गैजेट्स

OnePlus 15R के बाद आ रहा है एक और धमाकेदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी के OnePlus 15R सीरीज का हिस्सा होगा। इसमें यूजर्स को दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। लीक्स के मुताबिक वनप्लस का यह स्मार्टफोन BIS पर भी स्पॉट हो चुका है।

OnePlus 15s

वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलने वाले हैं धमाकेदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस की तरफ से भारतीय बाजार में OnePlus 15R कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च किया है जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिप और 12GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है। कंपनी के इस नए फोन को मार्केट में आए हुए 48 घंटे भी नहीं बीते कि अब एक और स्मार्टफोन के आने की खबर सामने आने लगी है। वनप्लस जल्द ही बाजार में OnePlus 15s को लॉन्च कर सकता है।

वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी के OnePlus 15R सीरीज का हिस्सा होगा। इसमें यूजर्स को दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। हाल ही में एक स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। BIS लिस्टिंग में स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - CPH2793 के साथ देखा गया है। सोशल मीडिया में एक टिप्स्टर की तरफ से बताया गया कि यह समार्टफोन OnePlus 15s हो सकता है।

OnePlus 15s भारतीय बाजार में पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13s का सक्सेसर हो सकता है। इसकी लॉन्चिंग के बाद OnePlus 13s को मार्केट से हटाया जा सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन के डिस्प्ले फीचर्स OnePlus 13s की तरह ही हो सकते हैं। OnePlus 13s कंपनी ने 6.32 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी थी जिसमें 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया था। इसके डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई थी। ऐसे ही कुछ फीचर्स हमें OnePlus 15s में देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus 15 में मिलता है वेपर कूलिंग सिस्टम

आपको बता दें कि वनप्लस की तरफ से पिछले महीने इस सीरीज में एक बेस वेरिएंट भी लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने 6.78 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले उपलब्ध कराई थी। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 165Hz का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया था। OnePlus 15 में हाई स्पीड परफॉर्मेंस वाला Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया था। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है। मल्टी टास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन हीट न करे इसलिए इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

दमदार कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर OnePlus 15 में तगड़े कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7,300 mAh की बड़ी बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article