टेक एंड गैजेट्स

अब पूरी फ्लाइट में एंजॉय कर सकेंगे 5G इंटरनेट, खत्म होगा फ्लाइटमोड का झंझट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 6, 2022, 04:15 PM IST

यूनाइटेड यूनियन बहुत जल्द विमान के अंदर फ्लाइट के दौरान यात्रियों को हाई स्पीड 5G इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराने वाली है. इस सुविधा के अंतर्गत यात्री पूरी फ्लाइट के दौरान कॉलिंग से लेकर कई सारे काम कर सकेंगे.

Image

अब एयरोप्लेन के अंदर बैठकर आसमान में आप ना सिर्फ 5जी इंटरनेट सुविधा का मजा लूट सकते हैं

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पूरी फ्लाइट में मिलेगा 5G इंटरनेट
  • कॉलिंगऔर वीडिया भी देख सकेंगे
  • फ्लाइट मोड की झंझट होगी खत्म

5G Internet In Flight: आप जब भी हवाई यात्रा करते हैं तो फ्लाइट के टेकऑफ होने से पहले ही आपको अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर डालने के निर्देश दिए जाते हैं. इसके बाद मनोरंजन के लिए आप इंटरनेट या फोन कॉलिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. लेकिन जल्द ही इस झंझट से निजात मिलने वाली है. अब एयरोप्लेन के अंदर बैठकर आसमान में आप ना सिर्फ 5जी इंटरनेट सुविधा का मजा लूट सकते हैं, बल्कि कॉल करके लोगों से बात भी कर सकते हैं. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कब से लोगों को ये सुविधा मिलना शुरू होगी.

यूरोपियन यूनियन का फैसला

यूरोपियन यूनियन के एयरलाइन पैसेंजर्स के लिए ये सुविधा पेश की जाने वाली है. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 30 जून 2023 से विमानों के साथ 5जी इंटरनेट सर्विस को जोड़ा जाएगा. इसका सीधा मतलब ये है कि यूजर्स अपने मोबाइल का पूरा इस्तेमाल फ्लाइट के दौरान कर सकेंगे. बता दें कि 2008 से इस सुविधा को सीमित संख्या में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन इसमें इंटरनेट की स्पीड बहुत कम थी. नए सिस्टम के अंतर्गत 5जी स्पीड का फायदा उठाया जा सकता है.

धड़ल्ले से देख सकेंगे वीडियो

इस सर्विस के चलन में आने के बाद ना तो आपको अपनी पसंद की फिल्म या शो पहले से डाउनलोड करना होगा, ना ही फ्लाइट के अंदर मौजूद मनोरंजन पर निर्भर रहना होगा. अब सीधे जेब से अपना मोबाइल निकालकर हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. वीडियो से लेकर मूवी और फोटो भेजने से लेकर यूजर्स किसी भी इंटरनेट से चलने वाले फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे. बता दें कि भारत में भी इस सुविधा के इस्तेमाल को लेकर आने वाले समय में विचार किया जा सकता है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article