टेक एंड गैजेट्स

अब ट्रेन में भी मिलेगा मनपसंद खाना, Zomato से कर सकेंगे ऑर्डर, जाने सबसे आसान तरीका

Zomato on your train journey: Zomato से ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए आपको एक कन्फर्म टिकट की आवश्यकता होगी क्योंकि खाना ऑर्डर करते समय आपको पीएनआर और ट्रेन की जानकारी देनी होगी। जोमैटो रियल टाइम में ट्रेन स्टेटस को भी ट्रैक करता है और उसके हिसाब से खाना डिलीवर करता है।

Image

Zomato Food

Zomato on your train journey: भारतीय रेलवे अपनी लंबी दूरी की यात्राओं के लिए जाना जाता है और ट्रेन में कैटरिंग सर्विस द्वारा हर समय स्वादिष्ट भोजन मिलता मुश्किल होता है। यूजर्स की यात्रा को सुखद और स्वादिष्ट बनाने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) अपने फूड ऑन ट्रैक ऐप के माध्यम से ई-कैटरिंग सर्विस प्रदान करता है जो यूजर्स को अपनी सीटों पर उपलब्ध रेस्तरां से खाना ऑर्डर करने की अनुमति देता है। अब IRCTC ने ट्रेन यात्रा के दौरान भोजन डिलीवरी के लिए Zomato के साथ साझेदारी की है। यानी अब यात्री ट्रेन में अपनी पसंद का खाना जौमेटो से भी ऑर्डर कर सकेंगे। चलिए जानते हैं इसकी पूरी प्रोसेस।

कौन कर सकता है ऑर्डर?

Zomato से ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के लिए आपको एक कन्फर्म टिकट की आवश्यकता होगी क्योंकि खाना ऑर्डर करते समय आपको पीएनआर और ट्रेन की जानकारी देनी होगी। आप खाना पहले से ऑर्डर कर सकते हैं - 1 घंटे से 48 घंटे तक। जोमैटो यूजर्स को 2 घंटे पहले तक फ्री कैंसिलेशन की सुविधा भी दे रहा है। जोमैटो रियल टाइम में ट्रेन स्टेटस को भी ट्रैक करता है और उसके हिसाब से खाना डिलीवर करता है।

कैसे सीट पर मिलेगा Zomato ऑर्डर

  • अपने स्मार्टफोन में जोमैटो ऐप ओपन करें।
  • टॉप पर सर्च बार में 'ट्रेन' सर्च करें।
  • यह आपको पीएनआर नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • इसके बाद, आपको उपलब्ध रेस्तरां की एक लिस्ट दिखाई देगी।
  • रेस्तरां का चयन करें, अपनी पसंद के अनुसार डिलीवरी स्टेशन चुनें।
  • पेमेंट करें और ऑर्डर कंफर्म कर दें।
  • ऑर्डर होने के बाद तय समय, स्टेशन और सीट पर आपको खाना डिलीवर हो जाएगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article