टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 9 Pro की इमेज लीक, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक की जानकारी आई सामने

Google Pixel 9 Pro Leaks: Pixel 9 Pro को iPhone 15 Pro Max के बगल में रखा हुआ दिखाया गया है। गौरतलब है कि गूगल ने अपने पिछले Pixel 8 और Pixel 8 Pro को आईफोन मॉडल से छोटे साइज में पेश किया था।

Image

Google Pixel 9 Pro (Image credit: OnLeaks / 91Mobiles)

Google Pixel 9 Pro Leaks: गूगल आने वाले दिनों में अपने फ्लैगशिप फोन सीरीज Google Pixel 9 की घोषणा कर सकता है। इस सीरीज में Google Pixel 9 और Google Pixel 9 Pro शामिल हो सकते हैं। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन की फोटो लीक हो गई है। दरअसल, Pixel 9 Pro की हैंड्स ऑन तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं हैं, जिससे स्मार्टफोन लवर्स को फोन से एक्सपेक्टेड डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिलती है।

Pixel 9 Pro XL भी हो सकता है लाइनअप में शामिल

इस साल कंपनी पिक्सल 9 सीरीज में तीसरा मॉडल - Pixel 9 Pro XL भी शामिल कर सकती है। जिसका मतलब है कि Pixel 9 Pro लाइनअप में सबसे बड़ा हैंडसेट नहीं होगा। कथित Pixel 9 Pro को री-डिजाइन किए गए कैमरा लेआउट के साथ दिखाया गया है। हैंडसेट में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की भी उम्मीद है, जो लीक हुई फोटो में भी देखा गया है।

कैमरा मॉड्यूल में हुआ बदलाव

कथित Pixel 9 Pro की फोटो इस सप्ताह की शुरुआत में Rozetked द्वारा (GSMArena के माध्यम से) पब्लिक की गई थीं। फोटो में से एक हैंडसेट के रियर पैनल को अंडाकार आकार के कैमरा आईलैंड के साथ दिखाती है। पिछली रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि Pixel 9 सीरीज को एक सरल कैमरा आईलैंड के लिए 'visor' कैमरा मॉड्यूल को हटा देगी, और लीक फोटो में ऐसा सच होता नजर आ रहा है।

Iphone के साथ नजर आया Pixel 9 Pro

Pixel 9 Pro को iPhone 15 Pro Max के बगल में रखा हुआ दिखाया गया है। गौरतलब है कि गूगल ने अपने पिछले Pixel 8 और Pixel 8 Pro को आईफोन मॉडल से छोटे साइज में पेश किया था। नई सीरीज के साथ भी ऐसा ही किया जा सकता है। लेकिन कंपनी Pixel 9 Pro XL को आईफोन प्रो मैक्स वेरियंट जैसे बड़े साइज में पेश कर सकती है। फीचर्स की बात करें तो पिक्सल 9 प्रो में "फास्टबूट" मोड मिल सकता है। इसके अलावा Pixel 9 Pro, 16GB LPDDR5 रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article