टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Ban: इस देश से बाहर होगा वॉट्सऐप, मैसेजिंग के लिए अब इस्तेमाल होगा नया ऐप

WhatsApp इस समय दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अब एक ऐसा देश है जो वॉट्सऐप पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है।

Image

इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। (फोटो क्रेडिट- Digit)

WhatsApp Ban: WhatsApp का इंस्टेंट मैसेजिंक लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। अपने आसान इंटरफेस और शानदार फीचर्स की वजह से करोड़ो यूजर्स का फेवरेट ऐप्लिकेशन बन चुका है। हालांकि अब एक देश में WhatsApp पर ताला लग सकता है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूस बहुत जल्द वॉट्सऐप को बैन कर सकता है और इसकी जगह देश में खुद का मैसेजिंग ऐप Max इस्तेमाल किया जाएगा।

Max Application को लेकर अब तक जो लीक्स सामने आई हैं उसके मुताबिक यह ऐप पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में होगा। इस ऐप्लिकेशन का उपयोग आधिकारिक बातचीत के लिए किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि रूस सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी के लिए ऐसा कदम उठा रहा है।

सुरक्षा के लिहाज से उठाया कदम

आपको बता दें कि यूक्रेन से यूद्ध के दौरान रूस ने मेटा को एक चरमपंथी संगठन घोषित कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो रूस में इस समय करीब 68% की आबादी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करती है। अब सरकार की प्लानिंग है कि सरकार से जुड़े सभी अधिकारी लोग विदेशी ऐप्स छोड़कर स्वदेशी ऐप Max का इस्तेमाल करें ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा को किसी भी तरह के खतरे का सामना न करना पड़े।

आपको बता दें कि इस Max App को रूस की VK कंपनी ने डिजाइन किया है। इस कंपनी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म VK Video देश में जमकर पॉपुलर है। इस VK की स्थापना पावेल ड्यरोव ने की थी जो कि टेलिग्राम के संस्थापक भी हैं। बताया जा रहा है कि Max App, वॉट्सऐप और टेलिग्राम की तुलना में काफी अलग है। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि इस ऐप में सरकार के पास यूजर्स की निजी जानकारी तक पहुंचने का एक्सेस भी है।

इस दिन से लागू किया जाएगा नियम

बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 1 सितंबर 2025 से Max App को अनिवार्य रूप से उपयोग करना है। इसके साथ ही कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि रूस उन सभी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है जिनका संबंध ऐसे देश से है जिन्होंने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article