Nothing Phone 3: कार्ल पेई की अगुआई वाली स्मार्टफोन कंपनी नथिंग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आगामी प्रोडक्ट को टीज किया है। इस डिवाइस को कंपनी का अगला स्मार्टफोन नथिंग फोन 3 (Nothing Phone 3 ) बताया जा रहा है। लेकिन अब एक टिपस्टर ने दावा किया है कि यह फोन नथिंग फोन 3 नहीं बल्कि नथिंग सब-ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें कि हाल ही में नथिंग ने अपने नॉन-फ्लैगशिप फोन नथिंग फोन 2ए (Nothing Phone 2A) लॉन्च किया है।
Nothing ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
कार्ल पेई की कंपनी नथिंग ने एक्स अकाउंट पर एक नए डिवाइस की फोटो शेयर की है। इस फोटो को "3,2,1" के साथ टीज किया गया है. इसके अलावा डिवाइस के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि, यह ऑडियो प्रोडक्ट नहीं है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में अपने ऑडियो प्रोडक्ट को पेश किया है। तो, यह स्पष्ट है कि यह डिवाइस नया नथिंग फोन या नथिंग सब-ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन हो सकता है।
CMF Phone 1: क्या सीएमएफ लॉन्च करेगा पहला फोन
टिपस्टर @Technerd_9 ने दावा किया है कि यह नथिंग सब-ब्रांड CMF का पहला स्मार्टफोन है। टिपस्टर ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि CMF Phone 1 में प्लास्टिक फ्रेम होगा और इसमें पॉलीकार्बोनेट या वेगन लेदर बैक पैनल हो सकता है। कथित तौर पर इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा।
टिपस्टर का यह भी दावा है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट के साथ 6 जीबी तक रैम मिल सकती है। दावों के मुताबिक CMF Phone 1 दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा: 128GB और 256GB, दोनों ही UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आएंगे। यानी यदि यह CMF का पहला स्मार्टफोन होगा तो इसकी कीमत 20 हजार से कम हो सकती है।
