2026 का साल भारतीय बाजार स्मार्टफोन के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। अगर आपको ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला स्मार्टफोन पसंद है तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग जल्द ही बाजार में Nothing Phone 4a को लॉन्च करने वाला है। पिछले कई महीनों से नथिंग फैंस को इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी इसका इंतजार रहे हैं तो बता दें कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Nothing Phone 4a को लेकर कंपनी के CEO Carl Pei ने एक बड़ा पोस्ट किया है।
Nothing CEO की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बड़ी जानकारी शेयर की गई है। उन्होंने इस साल बढ़ती मेमोरी की लागत और स्मार्टफोन के महंगे होने की चेतावनी दी है। सीईओ के मुताबिक मार्च खत्म होने से पहले लॉन्च होने वाले नथिंग के कुछ स्मार्टफोन्स में UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
मार्च में लॉन्च हो सकते हैं स्मार्टफोन्स
फिलहाल CEO Carl Pei की तरफ से किसी स्मार्टफोन का नाम नहीं लिया गया है लेकिन लीक्स की मानें तो उनका इशारा Nothing Phone (4a) सीरीज की तरफ हो सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल मार्च की शुरुआत में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro को लॉन्च किया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी उनके सक्सेसर के तौर पर Phone (4a) और Phone (4a) Pro को मार्च की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।
स्मार्टफोन सीरीज में मिल सकता है UFS 3.1 का सपोर्ट
बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro में कंपनी ने UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट दिया था। कार्ल पेई के बयान के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग नथिंग फोन में यूजर्स को UFS 3.1 सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि करीब एक साल पहले नथिंग की तरफ से यह कहा गया था कि UFS 3.1 कागजों पर जरूर बेहतर लगता है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसका बहुत ज्यादा फायदा नजर नहीं आता है। लेकिन अब कंपनी अगले स्मार्टफोन को अपग्रेडेट स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश कर सकती है।
