50MP सेल्फी कैमरे वाले फोन की औंधे मुंह गिरी कीमत, 15 हजार से कम में खरीदने का मौका

Motorola Edge 50 Pro 5G की कीमत में एक बड़ी कटौती हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस सेल्फी कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन में सबसे बड़ी छूट दे रहा है। आप Motorola Edge 50 Pro को सिर्फ 15 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 15 2026, 18:54 IST
अगर आपको एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो आपके लिए काम की खबर है। आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन्स में ठीक ठाक कैमरा सेटअप मिलता है। लेकिन जब बात सेल्फी कैमरा की होती है तो मामला पूरी तरह से बदल जाता है। Image Credit : Digit01 / 10

अगर आपको एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन चाहिए तो आपके लिए काम की खबर है। आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन्स में ठीक ठाक कैमरा सेटअप मिलता है। लेकिन जब बात सेल्फी कैमरा की होती है तो मामला पूरी तरह से बदल जाता है।

एक सेल्फी सेंट्रिक कैमरा खरीदने की जब भी बात होती है तो थोड़ी टेंशन होती है। दरअसल बाजार में बहुत कम ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जिनमें ठीक ठाक सेल्फी कैमरा मिलता है। हालांकि अब आपकी ये टेंशन खत्म होने वाली है। Image Credit : Digit02 / 10

एक सेल्फी सेंट्रिक कैमरा खरीदने की जब भी बात होती है तो थोड़ी टेंशन होती है। दरअसल बाजार में बहुत कम ऐसे स्मार्टफोन्स हैं जिनमें ठीक ठाक सेल्फी कैमरा मिलता है। हालांकि अब आपकी ये टेंशन खत्म होने वाली है।

Motorola Edge 50 Pro 5G में आपको धमाकेदार सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का बड़े सेंसर वाला कैमरा दिया है। अगर आप सेल्फी फोटोज बहुत ज्यादा लेते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके काम का हो सकता है।Image Credit : Digit03 / 10

Motorola Edge 50 Pro 5G में आपको धमाकेदार सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का बड़े सेंसर वाला कैमरा दिया है। अगर आप सेल्फी फोटोज बहुत ज्यादा लेते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके काम का हो सकता है।

Motorola Edge 50 Pro 5G को फ्लिपकार्ट में 41,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी आपके पास इसे बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस पर 28% की सीधी छूट दे रहा है।Image Credit : Digit04 / 10

Motorola Edge 50 Pro 5G को फ्लिपकार्ट में 41,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी आपके पास इसे बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस पर 28% की सीधी छूट दे रहा है।

फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप Motorola Edge 50 Pro 5G को इस समय सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। मतलब आपके 12000 रुपये सीधे-सीधे बचने वाले हैं। इस ऑफर के बाद भी आपके पास एक्स्ट्रा पैसे बचाने का मौका है। Image Credit : Digit05 / 10

फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप Motorola Edge 50 Pro 5G को इस समय सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। मतलब आपके 12000 रुपये सीधे-सीधे बचने वाले हैं। इस ऑफर के बाद भी आपके पास एक्स्ट्रा पैसे बचाने का मौका है।

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन में बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप स्मार्टफोन को खरीदने के लिए  Axis Bank Flipkart Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% तक कैशबैक ऑफर का फायदा ले पाएंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर में आप 24,800 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। Image Credit : Digit06 / 10

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन में बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आप स्मार्टफोन को खरीदने के लिए Axis Bank Flipkart Debit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आप 5% तक कैशबैक ऑफर का फायदा ले पाएंगे। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर में आप 24,800 रुपये तक की बचत कर पाएंगे।

अगर आप एक्सचेंज ऑपर में 15 हजार रुपये की बचत भी कर पाते हैं तो इस प्रीमियम और कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन को करीब-करीब 15 हजार रुपये के बजट में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेग। Image Credit : Digit07 / 10

अगर आप एक्सचेंज ऑपर में 15 हजार रुपये की बचत भी कर पाते हैं तो इस प्रीमियम और कर्व्ड डिस्प्ले वाले फोन को करीब-करीब 15 हजार रुपये के बजट में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेग।

Motorola Edge 50 Pro 5G में कंपनी ने  एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ बैक पैनल में इको लेदर फिनिश दी है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको IP68 की रेटिंग मिलने वाली है। स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको Corning Gorilla Glass मिलता है।Image Credit : Digit08 / 10

Motorola Edge 50 Pro 5G में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ बैक पैनल में इको लेदर फिनिश दी है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको IP68 की रेटिंग मिलने वाली है। स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको Corning Gorilla Glass मिलता है।

आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर निर्भर करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 12GB की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको रियर में तीन कैमरे मिलते हैं जिसमें 50+10+13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Image Credit : Digit09 / 10

आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर निर्भर करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 12GB की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको रियर में तीन कैमरे मिलते हैं जिसमें 50+10+13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अगर आप सेल्फी फोटो के दीवाने हैं तो आपको यह स्मार्टफोन खूब भाने वाला है। इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 50 Pro 5G में आपको लेजर ऑटोफोकस का फीचर भी मिलता है। Image Credit : Digit10 / 10

अगर आप सेल्फी फोटो के दीवाने हैं तो आपको यह स्मार्टफोन खूब भाने वाला है। इसमें आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Motorola Edge 50 Pro 5G में आपको लेजर ऑटोफोकस का फीचर भी मिलता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!