टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुए Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro, दीवाना बना देगा डिजाइन!

Nothing Phone 3a, Phone 3a Pro: फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 56 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है। फोन Nothing OS 3 के साथ आता है। वहीं कंपनी 3 साल ओएस अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Image

Nothing Phone 3a Phone 3a Pro

Nothing Phone 3a, Phone 3a Pro: कार्ल पेई की कंपनी ने भारत में दो नए स्मार्टफोन Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro को लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन को एकदम फ्रेश और नए कैमरा मॉड्यूल वाले डिजाइन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन Nothing OS 3 और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हैं। प्रो वेरियंट के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Nothing Phone 3a, Phone 3a Pro: भारत में कीमत

नथिंग फोन 3ए सीरीज की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी और यह 11 मार्च, 2025 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

  • नथिंग फोन (3a) ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा
  • 8+128 जीबी - 22,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित)
  • 8+256 जीबी - 24,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित)
  • फोन (3a) प्रो ग्रे और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा
  • 8+128 जीबी - 27,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित)
  • 8+256 जीबी - 29,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित)
  • 12+256 जीबी - 31,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित)
Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a: स्पेसिफिकेशन और कैमरा

नथिंग फोन 3a में 6.77 इंच, 120Hz AMOLED स्क्रीन है जिसमें अधिकतम 3,000 निट्स की ब्राइटनेस है। फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। नथिंग फोन 3a में 50MP OIS प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर है, साथ ही 50MP टेलीफोटो और 32MP फ्रंट कैमरा है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 56 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है। फोन Nothing OS 3 के साथ आता है। वहीं कंपनी 3 साल ओएस अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Nothing Phone 3a Pro

Nothing Phone 3a Pro

Nothing Phone 3a Pro: स्पेसिफिकेशन और कैमरा

नथिंग फोन 3a Pro में भी Nothing Phone 3a के जैसे डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसके साथ भी 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोन में 50MP प्राइमरी, 50MP पेरिस्कोप और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

प्रो वेरियंट के साथ 60X जूम का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ भी 5,000mAh की बैटरी और 50W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। फोन Nothing OS 3 के साथ आता है। वहीं कंपनी 3 साल ओएस अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article