टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च से पहले सामने आए Nothing Phone 2a के फीचर्स, डिजाइन में होगा सबसे बड़ा बदलाव

Nothing Phone 2a Renders Surface Online: नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

Image

लॉन्च से पहले सामने आए Nothing Phone 2a के फीचर्स, डिजाइन में होगा सबसे बड़ा बदलाव

Nothing Phone 2a Renders Surface Online: स्मार्टफोन ब्रांड नथिंग अपने तीसरे फोन नथिंग फोन 2ए को भारत में 5 मार्च को लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन के कई फीचर्स का जानकारी सामने आ गई है। अब फोन की डिजाइन के लीक्स सामने आए हैं। लीक के अनुसार, इसमें पीछे की तरफ एक गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल हो सकता है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा। वहीं फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा।

Nothing Phone 2a: डिजाइन की जानकारी आई सामने

डिजाइन रेंडर को टिपस्टर @OnLeaks के सहयोग से स्मार्टप्रिक्स द्वारा शेयर किया गया है। रेंडर CAD (कंप्यूटर-एडेड डिजाइन) का उपयोग करके 5K रिजॉल्यूशन में बनाए गए थे। इसमें पहले कैमरा मॉड्यूल की तुलना में एक पूरी तरह से अलग कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। बैक पैनल पर गोली के आकार का डुअल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। जो अन्य स्मार्टफोन से एकदम अलग लगता है। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर तीन एलईडी स्ट्रिप्स हैं, जो नथिंग ग्लिफ इंटरफेस बनाती हैं।

Nothing Phone 2a: स्पेसिफिकेशन और प्रोसेसर

नथिंग फोन 2ए को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इससे पहले, स्मार्टफोन के प्रोसेसर को टीज करते हुए कार्ल पेई ने कहा था कि यह "डायमेंशन 7200 नहीं है।" एक अलग पोस्ट से पता चला कि यह एक कस्टम-निर्मित चिपसेट है जिसे विशेष रूप से मीडियाटेक और स्मार्टफोन निर्माता द्वारा सह-इंजीनियर किया गया था।

Nothing Phone 2a: डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी

फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित नथिंग ओएस 2.5.2 मिलेगा। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। फोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। नथिंग फोन 2ए 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article