भारतीय ऑडियो ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन बाजार में भी कदम रखने जा रहा है। कंपनी अपना नया Mivi One 5G स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी है। यह स्मार्टफोन 24 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Mivi की तरफ से आने वाला यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट इस स्मार्टफोन के लिए ‘Notify Me’ पेज भी लाइव हो चुका है।
Mivi One 5G की कीमत कितनी होगी?
कंपनी ने अभी तक फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक Mivi One 5G की कीमत ₹15,000 से कम हो सकती है। फोन की पहली सेल 24 सितंबर से शुरू होने वाली ‘Early Bird’ डील के साथ होगी। इस दौरान Axis और ICICI बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और Pay Later जैसे विकल्प भी मिल सकते हैं।
आपको बता दें कि कंपनी ने Mivi One 5G को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा जिसमें आपको Burgundy, Blue और Green कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। टीजर में फोन का 128GB स्टोरेज मॉडल भी दिखाई दिया है। वहीं, Geekbench लिस्टिंग में इसका 6GB RAM वेरिएंट भी देखा गया है। हालांकि, कंपनी कितने RAM और स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च करेगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Mivi One 5G के संभावित फीचर्स
Mivi ने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है, जबकि बाकी स्पेसिफिकेशन्स अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। फोन में Qualcomm का 5G प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का नाम सामने आया है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल को हो सकता है।
Made in India फोन होगा Mivi One 5G
Mivi का यह स्मार्टफोन भारत में ही बनाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, फोन का निर्माण हैदराबाद में होगा। इसके साथ कंपनी अपने Mivi Care+ सपोर्ट को भी प्रमोट कर रही है। Mivi Care+ में 500 से ज्यादा सर्विस हब और 7 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी जैसे फायदे मिलने की बात कही गई है। Mivi One 5G की लॉन्चिंग और पहली सेल 24 सितंबर से होगी। फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। पहले दिन Early Bird ऑफर के तहत Axis और ICICI बैंक कार्ड डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और Pay Later जैसे ऑफर्स मिल सकते हैं।
