टेक एंड गैजेट्स

Nothing ने भी खोल दिया भारत में अपना पहला सटोर, ग्राहकों को मिल रहा है रिटर्न गिफ्ट, Unboxing के लिए स्पेशल स्टूडियो

बेंगलुरु में खोला गया पहला स्टोर कुल 5,032 वर्ग फुट में फैला हुआ है। अगर आप नए स्मार्टफोन की अनबॉक्सिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए स्टोर में एक खास तरह के स्टूडियो की व्यवस्था भी दी गई है। इसके अलावा, स्टोर में कई प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर भी मिल रहे हैं।

Image

नथिंग ने भारतीय बाजार में ओपन किया अपना पहला फिजिकल स्टोर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज कंपनी एप्पल के लिए भारत एक बड़ा और अहम बाजार है। कंपनी भारतीय बाजार में हर लाखों लाखों यनिट आईफोन्स को सेल करती है। भारत में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए एप्पल हर तेजी से नए स्टोर भारत में ओपन कर रही है। Apple भारत में अपना छठा स्टोर खोलने की तैयारी में जुटी है तो वहीं अब नथिंग ने कंपनी की टेंशन बढ़ा दी है। एप्पल की तरह अब नथिंग ने भी अपना पहला स्टोर भारत में ओपन कर दिया है।

Android Smartphone मेकर कंपनी नथिंग के स्टोर में आपको ठीक एप्पल की ही तरह प्रीमियम स्मार्टफोन्स के साथ साथ दूसरे गैजेट्स का इनहैंड एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों और फैंस को एक्सपर्ट एडवाइस भी उपलब्ध कराएगी। नथिंग फैंस को स्टोर में एक यूनिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

नथिंग की तरफ से भारतीय बाजार में अपना पहला स्टोर बेंगलुरु में ओपन किया है। कंपनी की मानें तो उनके लिए भारतीय बाजार हमेशा से ही प्रॉयोरिटी में रहा है। कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु के लोग नई टेक्नोलॉजी को जानने में अधिक रुचि रखते हैं और आसानी से इसे अपनाते भी हैं। यही कारण है कि भारत में पहले स्टोर के लिए इस शहर को चुना गया।

ग्राहकों के मिलेगा रिटर्न गिफ्ट

बेंगलुरु में खोला गया पहला स्टोर कुल 5,032 वर्ग फुट में फैला हुआ है। नथिंग का यह स्टोर दो मंजिला है। कंपनी स्टोर में आने वाले अपने ग्राहकों को रिटर्स गिफ्ट भी दे रही है। अगर आप स्टोर से कोई सामान खरीदते हैं तो रिटर्न गिफ्ट के तौर पर टी-शर्ट भी दी जा रही है। कंपनी ने नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक खास तरह की सुविधा दी है। अगर आप नए स्मार्टफोन की अनबॉक्सिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए स्टोर में एक खास तरह के स्टूडियो की व्यवस्था भी दी गई है। इसके अलावा, स्टोर में कई प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर भी मिल रहे हैं।

स्टोर को दिया यूनिक डिजाइन

स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग ने भारत में अपने पहले स्टोर को बहुत ही सिंपल और मॉडर्न डिजाइन में तैयार किया है। इसमें कंपनी की यूनिक पहचान बन गई ग्लिफ लाइट से इंटरफेस तैयार किया गया है जिससे स्टोर काफी आकर्षक और सुंदर लगता है।

अगर आप Nothing Phone 1, Nothing Phone 2 और Nothing Phone 3 में से कोई भी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप स्टोर से खरीद पाएंगे। इसके अलावा, ईयरबड्स और अन्य एक्सेसरीज भी मिल रही हैं। कंपनी के सब-ब्रांड CMF by Nothing की स्मार्टवॉच और चार्जर भी स्टोर में डिस्प्ले पर रखे गए हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article