टेक एंड गैजेट्स

India AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई से लेकर सैम ऑल्टमैन तक समिट में दिखेंगे ये टेक दिग्गज, यहां देखें लिस्ट

Ai impact summit 2026 समिट में हिस्सा लेने वालों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। Google के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई भारत का दौरा करेंगे। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक Nvidia के सीईओ Jensen Huang भी भारत का दौरा करेंगे।

Image

एआई समिट में हिस्सा लेने पहुंचेंगी कई बड़ी हस्तियां।

India AI Impact Summit 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ग्लोबल समिट का आगाज होने जा रहा है। Ai impact summit 2026 दिल्ली में 16 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एआई समिट का भारत मंडपम में शाम 5 बजे उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन करेंगे आज शाम 5 बजे करेंगे। यह ग्लोबल समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रैक्टिकल डेमोस्ट्रेशन के लिए एक बड़ा नेशनल प्लेटफॉर्म साबित होने वाला है। इस एआई समिट में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रमुख और टेक एक्सपर्ट हिस्सा लेने पहुंचने वाले हैं।

Ai impact summit 2026 भारत की एआई सेक्टर में बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाने वाला सबसे बड़ा मंच होगा, जहां भविष्य की नीतिगत, टेक्नोलॉजी और वैश्विक सहयोग की दिशा निर्धारित होगी। यह एआई समिट भारत में विकसित तकनीक, इनोवेशन और स्केलेबल AI की कैपेबिलिटी को ग्लोबली दर्शाएगा। एआई के इस वैश्विस सम्मेलन में करीब 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Ai impact summit 2026 समिट में हिस्सा लेने वालों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। Google के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर Anthropic के सीईओ डारियो अमोदेई भारत का दौरा करेंगे। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक Nvidia के सीईओ Jensen Huang भी भारत का दौरा करेंगे लेकिन लेटेस्ट अपडेट की मानें तो अब उनका एआई समिट में हिस्सा लेना शायद नामुमकिन लग रहा है। आइए आपको उन प्रमुख लोगों के बारे में बताते हैं तो इस एआई समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंच रहे हैं।

Ai impact summit 2026 में हिस्सा लेंगे ये लोग

  • Google & Alphabet के CEO- सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)
  • Gates Foundation- बिल गेट्स (Bill Gates)
  • OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman)
  • Reliance Industries के Chairman & MD- मुकेश डी अंबानी
  • Anthropic के सीईओ- डारियो अमोदेई
  • Google DeepMind के CEO और Co-founder सर डेमिस हसाबिस
  • Microsoft के प्रेसिडेंट- ब्रैड स्मिथ
  • Qualcomm के सीईओ- क्रिस्टियानो आमोन
  • Infosys के सीईओ- सलिल पारेख
  • Accenture की सीईओ जुली स्वीट
  • Nvidia के Executive Vice President, जय पुरी
  • Adobe के सीईओ- Shantanu Narayen
  • Meta के Chief AI Officer एलेक्जेंडर वांग
  • Mistral AI के सीईओ- Arthur Mensch
  • Cloudflare के सीईओ Matthew Prince
यह भी पढ़ें- Jio के 51 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, सिर्फ एक रिचार्ज से 365 दिन तक एक्टिव रहेगा नंबर
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article