टेक एंड गैजेट्स

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज से पहले Nothing स्‍मार्टवॉच-ईयरफोन पर मिल रहा 50% तक डिस्काउंट

Nothing Sale: कंपनी ने कहा कि CMF बड्स की कीमत 1,999 रुपये है। वहीं इस घोषणा के बाद CMF बड्स प्रो 2 को 3,499 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह ऑफर्स इस हफ्ते तक जारी रहेंगे।

Image

Nothing Sale

Nothing Sale: लंदन के कंज्‍यूमर टेक ब्रांड, नथिंग ने बिग बिलियन डेज सेल से पहले अपने ऑडियो प्रोडक्‍ट्स और स्‍मार्टवॉच पर धमाकेदार डिस्‍काउंट की घोषणा कर दी है। कंपनीने नथिंग और CMF ऑडियो प्रोडक्‍ट्स और CMF स्‍मार्टवॉच पर 50% तक की छूट दे रही है। इस सेल में कंपनी CMF वॉच प्रो अबतक की सबसे कम कीमत 2,999 रुपए पर होगी उपलब्‍ध, जबकि CMF वॉच प्रो 2 को 4,999 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

डिस्काउंट के बाद कितने में मिलेंगे प्रोडक्ट

  • CMF Buds - ₹1,999
  • CMF Buds Pro- ₹2,499
  • CMF Neckband Pro- ₹1,799
  • CMF Watch Pro- ₹2,999
  • CMF Watch Pro 2- ₹4,999
  • CMF Buds Pro 2- ₹3,499
  • Nothing Ear(a)- ₹5,999
  • Nothing Ear- ₹8,999

CMF वॉच प्रो की खासियत

CMF वॉच प्रो में एक स्‍लीक एल्‍यूमीनियम एलॉय फ्रेम और एल्‍यू‍मीनियम एलॉय फ्रेम मिलता है। इसमं 1.96 इंच एमोलेड डिस्‍प्‍ले और स्‍मूथ परफॉर्मेंस के लिए 58 एफपीएस रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह बिल्‍ट-इन जीपीएस, 110 स्‍पोर्ट मोड्स और हार्ट रेट व ब्‍लड ऑक्‍सीजन लेवल सहित कम्‍प्रेहेंसिव हेल्‍थ ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है।CMF वॉच प्रो में 13 दिन की बैटरी लाइफ और IP68 वाटर रेसिसटैंस रेटिंग मिलती है। वॉच में बिल्‍ट-इन माइक्रोफोन और स्‍पीकर भी है। इसके साथ कॉलिंग की सुविधा है।

CMF वॉच प्रो 2

इसमें 1.32 इंच एमोलेड ऑलवेज-ऑन डिस्‍प्‍ले हाई रेजोल्‍यूशन, बिल्‍ट इन मल्‍टी सिस्‍टम GPS के साथ स्‍मार्ट मूवमेंट एल्‍गोरिदम और 120 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट मोड्स का सपोर्ट है। वॉच में कस्‍टोमाइजेबल ऑप्‍शन के साथ 100 से ज्‍यादा वॉच फेस हैं। CMF वॉच प्रो 2 में 24 घंटे हेल्‍थ मॉनिटरिंग, ब्‍लूटूथ कॉल्‍स, म्‍यूजिक कंट्रोल, और नोटिफ‍िकेशन, कैमरे को दूर से कंट्रोल करने की क्षमता जैसे इंटिलेजेंट फीचर्स भी हैं। इसकी बैटरी 11 दिनों तक चलती है।

नथिंग ईयर (ए) की खासियत

नथिंग ईयर (ए) में एडवांस्‍ड स्‍मार्ट ANC और डुअल चैम्‍बर डिजाइन मिलता है। ईयरबड्स केस के साथ 42.5 घंटे तक का प्‍लेबैक प्रदान करता है और यह फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

CMF बड्स प्रो 2 की खासियत

CMF बड्स प्रो 2 को डुअल ड्राइवर्स, LDAC टेक्‍नोलॉजी, Hi-Res ऑडियो वायरलेस सर्टिफ‍िकेशन,50 dB स्‍मार्ट ANC, और कस्‍टमाइजेबल स्‍मार्ट डायल मिलता है। इसमें स्‍पेशियल ऑडियो इफेक्‍ट थ्री-डायमेंशनल साउंडस्‍केप का अनुभव देता है। इसकी कुल बैटरी लाइफ 43 घंटे की है और इसका क्विक 10 मिनट का चार्ज 7 घंटे तक का प्‍लेबैक प्रदान करता है।

CMF बड्स की खासियत

CMF बड्स में चार एचडी माइक और क्लियर वॉइस टेक्‍नोलॉजी के साथ 12.4 एमएम बायो फाइबर ड्राइवर और अल्‍ट्रा बास टेक्‍नोलॉजी 2.0 डायनामिक साउंड मिलता है। यह दस मिनट के चार्ज में 6.5 घंटे और केस के साथ 35.5 घंटे तक चलता है।

CMF नेकबैंड प्रो

CMF नेकबैंड प्रो में 50 dB हाइब्रिड ANC मिलता है। लीजर और फ‍िटनेस दोनों के लिए डिजाइन किए गए इस नेकबैंड में, क्लियर वॉइस टेक्‍नोलॉजी और एक आसान कंट्रोल के लिए 3-इन-1 स्‍मार्ट डायल के साथ 5 HD माइक हैं। इसमें IP55 रेटिंग, 37 घंटे का प्‍लेबैक और 10 मिनट चार्ज में 18 घंटे की क्विक चार्जिंग मिलती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article