टेक एंड गैजेट्स

27 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival Sale 2024, ऑफर्स की होगी बारिश

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 Date: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स, होम अप्लायंसेज, किचन अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और बहुत कुछ पर ऑफर और छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रमुख स्मार्टफोन डील्स की घोषणा करने वाली है।

Image

Amazon Great Indian Festival Sale 2024

Amazon Great Indian Festival Sale 2024: यदि आप दिवाली से पहले सस्ते में खरीदारी के लिए ऑनलाइन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन ने साल की सबसे बड़ी सेल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 27 सितंबर से शुरू हो रही है। सेल में स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप और एक्सेसरीज से लेकर अन्य डिवाइस तक को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

कब से कब तक चलेगी सेल

Flipkart की सेल की घोषणा के बाद अमेजन ने भी सेल की घोषणा की है। दोनों सेल 27 सितंबर से ही शुरू होने वाली हैं। हालांकि, प्राइम मेंबर्स 26 सितंबर से यानी 24 घंटे पहले ही अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2024 को एक्सेस का आनंद ले सकेंगे। हमेशा की तरह, इस फेस्टिव सीजन सेल के दौरान यूजर्स शानदार ऑफर्स की उम्मीद कर सकते हैं। सेल 7 दिन तक चल सकती है।

क्या-क्या मिलेगा सस्ता

अमेजन की इस सेल के दौरान लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स, होम अप्लायंसेज, किचन अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी और बहुत कुछ पर ऑफर और छूट मिलेगी। इसके अलावा कंपनी 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रमुख स्मार्टफोन डील्स की घोषणा करेगी। सेल में वनप्लस के स्मार्टफोन जैसे OnePlus 11R, OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus Nord CE 4 Lite और Nord CE 4 को बहुत कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Amazon Great Indian Festival Sale: बैंक डिस्काउंट और ऑफर्स

अमेजन की मेगा सेल में कंपनी ग्राहकों को SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% की तत्काल छूट देने वाली है। इस सेल में पहले ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी, आसान रिटर्न और डिलीवरी पर भुगतान का विकल्प भी मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article