Motorola Smartphone launch: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी पांच दिन बाद भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका करने जा रही है। मोटोरोला 30 जुलाई को भारतीय स्मार्टफोन में Moto G86 Power 5G को लॉन्च करने जा रही। यह एक पॉवर पैक स्मार्टफोन होगा जो कि बजट सेगमेंट में दस्तक देगा।
अगर आप कम दाम में एक पॉवरफुल स्मार्टफोन चाहते हैं तो Moto G86 Power 5G आपके लिए बेस्ट रहने वाला है। मोटोरोला की तरफ से इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी कर दिया गया है।
मोटोराला इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X से पोस्ट करके अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी। कंपनी की तरफ से एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें फोन के बैक पैनल को दिखाते हुए कमिंग सून लिखा गया है। कंपनी ने फिलहाल फोन का नाम तो नहीं बताया लेकिन, अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फोन Moto G86 Power 5G होगा।
Moto G86 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला अपने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकता है। इसमें आपको कॉस्मिक स्काई, गोल्डन साइप्रेस और स्पेल बाउंड जैसे कलर्स मिल सकते हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए भी इसमें धमाकेदार फीचर्स मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कंपनी 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस करने वाली है। इसके ग्लोबल वेरिएंट में 8GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी गई है।
Moto G86 Power 5G के ग्लोबल वेरिएंट में 6.67 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जिससे आप इसे तेज धूप की रोशनी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मोटोरोला ने इसमें IP68+IP69 की रेटिंग दी है। ग्लोबल वेरिएंट में आपको 6720mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
