Apple first fold iPhone: टेक जायंट Apple बहुत जल्द बढ़ाया धमाका कर सकता है। कंपनी इस साल सितंबर के महीने में अपनी नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च कर सकती है लेकिन, इसके अगले साल और भी बड़ा धमाका हो सकता है। दरअसल Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। Foldable iPhone को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। अब इसको लेकर एक नई लीक सामने आई है जिसमें इसकी कीमत और लॉन्च के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है।
लीक्स की मानें तो कंपनी अपने पहले फोल्ड आईफोन को अगले साल यानी 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple अपनी iPhone 18 सीरीज के साथ मार्केट में पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी का पहला फोल्ड आईफोन बुक स्टाइल में हो सकता है।
Foldable iPhone के फीचर्स
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट में आने वाले Fold iPhone की कीमत को लेकर भी खुलासा किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो ग्लोबल मार्केट में एप्पल के फोल्ड आईफोन की कीमत करीब 2000 डॉलर से ऊपर रह सकती है। लेकिन भारतीय बाजार में इसको कंपनी 1,75,000 रुपये के आसपास लॉन्च कर सकीत है। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा ही कि फोल्डेबल आईफोन की कीमत भारत में 2 लाख से ऊपर रहने वाली है।
Foldable iPhone के संभावित फीचर्स
Foldable iPhone में मिलने वाले फीचर्स को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही है। इस फोल्डेबल आईफोन में इनर साइड के साथ साथ आउटर साइड में भी डिस्प्ले होगी। इनर साइड में आपको 7.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। वहीं आउट साइड में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस फोल्डेबल आईफोन में 5000 से लेकर 5500mAh तक की बैटरी दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
