टेक एंड गैजेट्स

आपकी बधाई के लिए शुक्रिया एलन मस्क, पीएम मोदी ने कहा- बिजनेस पार्टनर्स को मजबूत कारोबारी माहौल देगा भारत

Narendra Modi Thanks Elon Musk: एलन मस्क की बधाई पर पीएम मोदी ने कहा, "आपकी बधाई के लिए शुक्रिया एलन मस्क।" पीएम मोदी ने कहा, ''देश के प्रतिभाशाली युवा, हमारी जनसांख्यिकी, पूर्वानुमानित नीतियां और स्थिर लोकतंत्र सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए कारोबारी माहौल प्रदान करना जारी रखेंगे।''

Image

Narendra Modi thanks Elon Musk

Photo : PTI

Narendra Modi Thanks Elon Musk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देने के लिए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवा और स्थिर लोकतांत्रिक राजनीति सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए सुरक्षित कारोबारी माहौल प्रदान करेगी।अरबपति एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को तीसरी बार फिर से चुने जाने पर बधाई दी थी। मस्क ने बताया कि उनकी कंपनियां जल्द ही भारत में निवेश करने की सोच रही हैं।

आपकी बधाई के लिए शुक्रिया एलन मस्क- मोदी

एलन मस्क की बधाई पर पीएम मोदी ने कहा, "आपकी बधाई के लिए शुक्रिया एलन मस्क।" पीएम मोदी ने कहा, ''देश के प्रतिभाशाली युवा, हमारी जनसांख्यिकी, पूर्वानुमानित नीतियां और स्थिर लोकतंत्र सभी बिजनेस पार्टनर्स के लिए कारोबारी माहौल प्रदान करना जारी रखेंगे।''

मस्क ने दी थी बधाई

पीएम मोदी को बधाई देने के लिए मस्‍क ने एक्‍स पर लिखा था, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में आपकी जीत पर बधाई, मुझे उम्मीद है कि मेरी कंपनियां भारत में अच्‍छा काम करेंगी।'' स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ के 21 और 22 अप्रैल को भारत आने और पीएम मोदी से मिलने की उम्मीद थी। हालांकि बाद में उन्होंने काम का हवाला देते हुए अपनी इस यात्रा को स्थगित कर दिया। वहीं मस्क ने बाद में कहा कि वह इस साल के अंत में भारत आ सकते हैं।

पीएम मोदी और मस्क ने 2023 में की थी मुलाकात

जून 2023 में मस्क ने अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। तब टेक अरबपति ने विश्वास जताया था कि टेस्ला जल्द ही सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। टेस्ला के भारत में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित करने और बड़े पैमाने पर निवेश करने की उम्मीद है। कार निर्माता ने 2023 में भारत सरकार से देश में अपने वाहनों के आयात पर शुल्क में कटौती करने के लिए कहा था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article