टेक एंड गैजेट्स

50,000 रुपये सस्ता हुआ Motorola Razr 50 Ultra, दमदार कैमरा और डिजाइन से दोस्तों में जमा पाएंगे रोला!

Motorola Razr 50 Ultra price cut after Razr 60 Ultra launch in India: Motorola Razr 50 Ultra की शुरुआत से ही यह स्मार्टफोन लगातार सुर्खियों में रहा है। यह डिवाइस डुअल स्क्रीन सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर, सात आकर्षक डिजाइनों, और शानदार कैमरा सिस्टम के साथ आता है, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाता है।

Image

Motorola Razr 50 Ultra

Motorola Razr 50 Ultra discount: मोटोरोला ने भारत में अपने नए फोल्डेबल फोन Razr 60 Ultra को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के लॉन्च के साथ पुराने वेरियंट Razr 50 Ultra की कीमत में भारी कमी की गई है। यह फोन 42% तक सस्ता हो गया है। यानी आप कम कीमत में फोल्डेबल फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन में 50-50MP के दो दमदार रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 3 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola Razr 50 Ultra पर भारी छूट

Motorola Razr 50 Ultra फिलहाल Flipkart पर 1,19,000 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। जैसे ही Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च हुआ, Razr 50 Ultra की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। Flipkart पर अब इस फ्लिप स्मार्टफोन पर 42 प्रतिशत की बड़ी छूट दी जा रही है। इस डील के तहत अब आप यह फोन सिर्फ ₹68,549 में खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, Flipkart पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है। हालांकि, अभी इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध नहीं है, लेकिन अगर भविष्य में ऐसा कोई ऑफर आता है, तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।

Motorola Razr 50 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 50 Ultra एक प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन है जो स्लिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें सिलिकॉन पॉलिमर बैक और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है। फोन को IPX8 रेटिंग मिली है, यानी यह पानी के संपर्क में आने पर भी सुरक्षित रहता है।

इस फोन के अंदर 6.9 इंच की शानदार डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। वहीं बाहर की तरफ 4 इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसे Corning Gorilla Glass की प्रोटेक्शन मिली है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर चलता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेहतरीन है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article