टेक एंड गैजेट्स

भारत आया यह फोन, इतना पतला कि जेब में भूल जाएंगे, बड़ी बैटरी के साथ IP69 की रेटिंग भी है

Motorola Edge 70 की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से होगी। Motorola Edge 70 के साथ Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 70 में सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है।

Image

Motorola Edge 70/photo-motorola

Motorola ने अपने नए फोन Motorola Edge 70 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Motorola Edge 70 कंपनी का एक पतला फोन है जिसे बड़ी बैटरी और दो-दो आईपी रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। Motorola Edge 70 की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से होगी। Motorola Edge 70 के साथ Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 70 में सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 70 की स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 70 में एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI है। फोन को लेकर कंपनी ने कहा है कि तीन प्रमुख एंड्रॉयड मिलेंगे और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। Motorola Edge 70 के साथ 6.7 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स है और गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन है। इसमें डॉल्बी विजन और HDR10+ का भी सपोर्ट है।

Motorola Edge 70 को IP68 + IP69 की रेटिंग मिली है जो कि डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए है। इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड की मजबूती का सर्टिफिकेट भी मिला है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसमें कई सारे एआई टूल भी हैं।

Motorola Edge 70 का कैमरा

Motorola Edge 70 में दो रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। फ्रंट सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सभी कैमरे से 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। कैमरे के साथ कई सारे एआई मोड दिए गए हैं।

Motorola Edge 70 की बैटरी

Motorola Edge 70 में 5,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 31 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक का दावा किया है। इसके साथ 68W वायर और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है और यह महज 5.99mm पतला है। फोन का वजन 159g ग्राम है।

Motorola Edge 70 की कीमत

Motorola Edge 70 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिलेगी। फोन को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है। कुछ बैंक ऑफर के तहत Motorola Edge 70 के साथ 1,000 रुपये की छूट भी मिल रही है। Motorola Edge 70 की बिक्री 23 दिसंबर से होगी। Motorola Edge 70 को पैंटन ब्रोंज ग्रीन, पैंटन गैजेट ग्रे और पैंटन लीली पैड कलर में पेश किया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article