काम की बात: इंस्टाग्राम, फेसबुक या यूट्यूब, कहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई? पाई-पाई का हिसाब समझें

​आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह कमाई का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर कोई सोशल मीडिया के जरिए कमाना चाहता है, लेकिन यह इतना आसान नहीं है जितना बाहर से नजर आता है। हर कोई यह दुनिया चकाचौंध और लग्जरी नजर आती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Dec 15 2025, 12:29 IST
​इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब तीनों ही प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग कंटेंट बनाकर अच्छी-खासी आमदनी कर रहे है, लेकिन सवाल यह है कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है? इसका जवाब कंटेंट के प्रकार, ऑडियंस और मोनेटाइजेशन मॉडल पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं विस्तार से..​01 / 08

​इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब तीनों ही प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग कंटेंट बनाकर अच्छी-खासी आमदनी कर रहे है, लेकिन सवाल यह है कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा कमाई कहां से होती है? इसका जवाब कंटेंट के प्रकार, ऑडियंस और मोनेटाइजेशन मॉडल पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं विस्तार से..​

​यूट्यूब: सबसे मजबूत कमाई मॉडल​02 / 08

​यूट्यूब: सबसे मजबूत कमाई मॉडल​

​कमाई के लिहाज से यूट्यूब को सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म माना जाता है। यहां क्रिएटर्स को Google AdSense के जरिए सीधे वीडियो पर विज्ञापनों से पैसा मिलता है। इसके अलावा चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट, ब्रांड स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग से भी कमाई होती है।​

​लंबे समय तक देखे जाने वाले वीडियो की वजह से यूट्यूब पर रेवेन्यू ज्यादा स्थिर और लगातार बना रहता है। यही कारण है कि न्यूज, एजुकेशन, टेक और व्लॉगिंग जैसे कंटेंट क्रिएटर्स यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाते हैं।  (AP Photo/Patrick Semansky, File)​03 / 08

​लंबे समय तक देखे जाने वाले वीडियो की वजह से यूट्यूब पर रेवेन्यू ज्यादा स्थिर और लगातार बना रहता है। यही कारण है कि न्यूज, एजुकेशन, टेक और व्लॉगिंग जैसे कंटेंट क्रिएटर्स यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाते हैं। (AP Photo/Patrick Semansky, File)​

​इंस्टाग्राम: ब्रांड डील्स का हब​04 / 08

​इंस्टाग्राम: ब्रांड डील्स का हब​

​इंस्टाग्राम कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर आता है, लेकिन यहां कमाई का तरीका थोड़ा अलग है। इंस्टाग्राम पर मुख्य रूप से ब्रांड स्पॉन्सरशिप, प्रमोशनल पोस्ट, रील्स और एफिलिएट लिंक से पैसा मिलता है। ​

​फैशन, लाइफस्टाइल, फिटनेस और ट्रैवल से जुड़े क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर तेजी से ग्रो करते हैं, हालांकि, इंस्टाग्राम पर सीधे विज्ञापन से कमाई सीमित है। यहां कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड डील्स पर निर्भर करता है, जो फॉलोअर्स और एंगेजमेंट के आधार पर तय होती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)05 / 08

​फैशन, लाइफस्टाइल, फिटनेस और ट्रैवल से जुड़े क्रिएटर्स इंस्टाग्राम पर तेजी से ग्रो करते हैं, हालांकि, इंस्टाग्राम पर सीधे विज्ञापन से कमाई सीमित है। यहां कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड डील्स पर निर्भर करता है, जो फॉलोअर्स और एंगेजमेंट के आधार पर तय होती है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

​फेसबुक: सीमित लेकिन स्थिर कमाई​06 / 08

​फेसबुक: सीमित लेकिन स्थिर कमाई​

​फेसबुक पहले जितना पॉपुलर नहीं रहा, लेकिन फिर भी यह कई क्रिएटर्स के लिए कमाई का जरिया बना हुआ है। फेसबुक पर वीडियो मोनेटाइजेशन, इन-स्ट्रीम ऐड्स और फेसबुक स्टार्स के जरिए कमाई होती है। खासतौर पर न्यूज, रीजनल कंटेंट और शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स को फेसबुक से अच्छी व्यूअरशिप मिलती है। हालांकि, यूट्यूब और इंस्टाग्राम की तुलना में यहां कमाई के मौके थोड़े सीमित माने जाते हैं। (Photo: Unsplash)

​कहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई?​07 / 08

​कहां से होती है सबसे ज्यादा कमाई?​

अगर सीधी तुलना की जाए तो यूट्यूब से सबसे ज्यादा और स्थिर कमाई होती है। इंस्टाग्राम पर कमाई तेजी से हो सकती है, लेकिन वह ज्यादातर ब्रांड डील्स पर निर्भर करती है। वहीं फेसबुक कुछ खास कैटेगरी के कंटेंट के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुल मिलाकर इसकी कमाई क्षमता कम मानी जाती है। (Image: iStock)

खुद को पहचानें08 / 08

खुद को पहचानें

​अब कुल मिलाकर कहें तो अगर आप लंबे समय तक लगातार कमाई करना चाहते हैं, तो यूट्यूब सबसे बेहतर प्लेटफॉर्म है। वहीं, अगर आपकी पहुंच ब्रांड्स तक है और आपका कंटेंट ट्रेंडिंग कैटेगरी में आता है, तो इंस्टाग्राम भी बड़ी कमाई करा सकता है। फेसबुक फिलहाल सपोर्टिंग प्लेटफॉर्म की भूमिका में नजर आता है। सही रणनीति और क्वालिटी कंटेंट के साथ सोशल मीडिया आज एक मजबूत करियर विकल्प बन चुका है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!