टेक एंड गैजेट्स

कल मार्केट में एंट्री करेगा Motorola Edge 50 Ultra, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

Motorola Edge 50 Series Set To launch Globally: मोटोरोला ने पहले पुष्टि की थी कि एज 50 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 चिपसेट के साथ आएगा। हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि यह एंड्रॉयड 14 पर चलेगा और 12GB तक रैम से लैस होगा।

Image

Image- Motorola

Motorola Edge 50 Series Set To launch Globally: मोटोरोला ने हाल ही में अपने मोटो एज 50 प्रो को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपनी पूरी मोटो एज 50 सीरीज को आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। कंपनी 16 अप्रैल यानी कल सीरीज के दो नए फोन Motorola Edge 50 Fusion और Motorola Edge 50 Ultra को पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है।

Motorola Edge 50 Series: कंपनी ने जारी किया टीजर

मोटोरोला ने एक्स पर एक टीजर पोस्ट के माध्यम से ग्लोबल मार्केट में पूरी एज 50 सीरीज के लॉन्च की घोषणा की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मोटोरोला एज 50 सीरीज मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को अपनी ग्लोबल शुरुआत करेगी। टीजर को 'इंटेलिजेंस मीट आर्ट' टैगलाइन के साथ पोस्ट किया गया है।

Motorola Edge 50 Ultra: मिलेंगे दमदार फीचर्स

मोटोरोला ने पहले पुष्टि की थी कि एज 50 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 चिपसेट के साथ आएगा। हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि यह एंड्रॉयड 14 पर चलेगा और 12GB तक रैम से लैस होगा। इसके अलावा फोन में ट्रिपल कैमरा, 144Hz रिफ्रेट रेट वाली डिस्प्ले और 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Motorola Edge 50 Fusion: फीचर्स और कैमरा

वहीं मोटोरोला एज 50 फ्यूज़न को लगभग 25000 रुपये की कीमत के साथ एक सस्ते मॉडल के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह 6.7 इंच डिस्प्ले और 68W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article