टेक एंड गैजेट्स

भारत जल्द लॉन्च होने वाला है Motorola का 200MP कैमरे वाला फोन, फीचर्स का हुआ खुलासा

Motorola की तरफ से भारतीय बाजार में Edge 70 Neo की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया गया है। बाजार में आने से पहले ही इसके फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 144Hz की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल सकती है।

Image

फोटोग्राफी लवर्स के लिए मोटोरोला का यह स्मार्टफोन खूब भाने वाला है।

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला भारतीय बाजार में बहुत जल्द नया Motorola Edge 70 Neo को लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन प्रीमियम कैटेगरी में दस्तक देगा इसलिए इसमें आपको एक दो नहीं बल्कि कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में आपको 5000mAh तक की बड़ी बैटरी और साथ में डुअल IP रेटिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Motorola की तरफ से भारतीय बाजार में Edge 70 Neo की लॉन्चिंग को कंफर्म कर दिया गया है। बाजार में आने से पहले ही इसके फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। अगर आप मल्टी टास्किंग के साथ साथ गेमिंग भी करते हैं तो भी आपको आपको यह अपकमिंग स्मार्टफोन जमकर भाने वाला है। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश वाली डिस्प्ले मिल सकती है।

Geekbench लिस्टिंग से हुआ खुलासा

Motorola Edge 70 Neo को हाल ही में Geekbench की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से फोन में मिलने वाले प्रोसेसर और मेमोरी के बारे में भी जानकारी मिली है। गीकबेंच लिस्टिंग में स्मार्टफोन को ऑक्टाकोर चिपसेट QTI SM7635 के साथ देखा गया है जिससे यह पता चलता है कि इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। इतना ही नहीं इस स्मार्टफोन में Adreno 810 GPU मिलने वाला है जिससे फोन में दमदार ग्राफिक्स एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

लीक्स की माने तो मोटोरोला भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको मेन कैमरा 200MP सेंसर के साथ मिल सकता है। इसके अलावा आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और एक तीसरा सेंसर मिल सकता है जो कि 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर हो सकता है। इसमें आपको 3x ऑप्टिकल जूम फीचर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article