टेक एंड गैजेट्स

Moto X70 Air की बाजार में हुई एंट्री, iPhone Air की बढ़ने वाली है टेंशन, जानें आईफोन से कितना है सस्ता

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने बाजार में Moto X70 Air को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको आईफोन एयर की तरह ही स्लिम डिजाइन मिलता है। अब आप बेहद कम कीमत में स्लिम स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

Image

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन आईफोन की बढ़ाएगा टेंशन। (फोटो क्रेडिट-X)

अगर आपको एक स्टाइलिश और स्लिम स्मार्टफोन चाहिए लेकिन Apple iPhone Air खरीदने का बजट नहीं है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अमेरिका की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने मोस्ट अवेटेड Moto X70 Air को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मोटोरोला का अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है जिसकी थिकनेस सिर्फ 5.99mm है। इसकी बाजार में सीधी टक्कर लेटेस्ट iPhone Air से होने वाली है।

Moto X70 Air की कीमत

मोटोरोला ने Moto X70 Air को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें पहला वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस मॉडल को कंपनी ने 2599 युआन यानी करीब 32,207 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं इसके 512GB वाले वेरिएंट को बाजार में 2899 युआन यानी करीब 36,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की सेल चीन के बाजार में 31 अक्टूबर से शुरू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन Motorola Edge 70 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

Moto X70 Air के फीचर्स

Moto X70 Air में कई सारे तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले मिलती है। मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे काम के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में आपको 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे आप तेज धूप में भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोन में कंपनी ने 12GB तक की रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के दो ऑप्शन मिलते हैं। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको आईफोन एयर की तरह डुयल कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मिलता है जबकि सेकेंडरी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का है जो कि एक अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। मोटोरोला ने इस फोन में 4800mAh की बड़ी बैटरी दी है जो कि 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। IP68 + IP69 की रेटिंग मिलती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article