सोशल मीडिया के दौर में कभी भी कुछ भी वायरल होने लगता है। कई बार लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए भी सोशल मीडिया में कई तरह के फेक मैसेज वायरल किए जाते हैं। वॉट्सऐप एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और जिसका आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए अब वॉट्सऐप पर भी फेक मैसेज भेजे जाने लगते हैं। इन दिनों WhatsApp पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सरकार की तरफ से फ्री रिचार्ज देने की बात कही जा रही है। आइए आपको इस मैसेज के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
सरकार के नाम पर फेक मैसेज
PIB Fact Check ने वायरल मैसेज की जानकारी अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X से दी है। PIB की तरफ से वायरल मैसेज की जांच पड़ताल की गई है। PIB Fact Check ने अपने पोस्ट में बताया कि इन दिनों वाट्सऐप पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार छठ पूजा के मौके पर सभी मोबाइल यूजर्स को 3 महीने का फ्री रिचार्ज प्लान दे रही है।
Viral Message को लेकर PIB की तरफ से कंफर्म किया गया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। भारत सरकार की तरफ से फ्री रिचार्ज जैसी किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है। इस मैसेज के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी का प्रयास किया जा रहा है। PIB की तरफ से पोस्ट में बताया गया कि अगर आपको या फिर आपके घर के किसी मेंबर को इस तरह का मैसेज आया है तो सावधान रहें।
इस तरह के स्कैम से रहें सावधान
आपको बता दें कि तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। स्कैमर्स कभी लोगों को मेल पर लिंक सेंड करते हैं तो कभी मैसेज पर फेक लिंक भेजते हैं। अब स्कैमर्स ने वॉट्सऐप के जरिए लोगों को ठगने के तरीका निकाला है। अगर आपको वॉट्सऐप पर किसी भी अननोन नंबर से कोई मैसेज आता है उस पर रिप्लाई न करें। कई बार क्रिमिनल्स आपके नाम से PDF File भी सेंड कर देते हैं। ऐसे फाइल्स में मैलवेयर हो सकता है। आपको कभी भी अननोन पीडीएफ को ओपन नहीं करना चाहिए।
