ऑटो न्यूज़

Hyundai Bayon आज होगी लॉन्च, 9.5 लाख रुपये होगी शुरुआती कीमत?

Hyundai Bayon Launch Today: Hyundai आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई मिडसाइज क्रॉसओवर एसयूवीBayon को लॉन्च करने जा रही है।

Image

आज लॉन्च होगी Hyundai BAYON

Hyundai Bayon Launch Today: हुंडई (Hyundai) की नई मिडसाइज क्रॉसओवर एसयूवी Hyundai Bayon का भारतीय बाजार में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी इसे आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। इच्छुक ग्राहक इस एसयूवी को ऑनलाइन या हुंडई की ऑथराइज्ड डीलरशिप पर 11,000 रुपये की शुरुआती टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। यह एसयूवी कंपनी की भारतीय लाइनअप में Venue और Creta के बीच अपनी जगह बनाएगी। बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris समेत अन्य एसयूवी से होगा। लॉन्च से पहले आइए जानते हैं Hyundai Bayon किन खूबियों के साथ एंट्री ले सकती है-

कितनी हो सकती है शुरुआती कीमत

Hyundai Bayon को पांच ट्रिम्स HX2, HX4, HX6, HX8 और HX10 में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। अनुमान है कि इसके बेस वेरिएंट HX2 की कीमत 9.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट HX10 AT की कीमत करीब 15.5 लाख रुपये तक जा सकती है। हालांकि, कीमतों को लेकर आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

हुंडई ने डीलरशिप पर इस एसयूवी को पहुंचाना शुरू कर दिया है, ताकि ग्राहक इसकी झलक देखने के साथ टेस्ट ड्राइव भी ले सकें। इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 के पहले हफ्ते में दिवाली के दौरान शुरू होने की उम्मीद है।

दमदार इंजन और गियरबॉक्स

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यही इंजन Creta में भी दिया जाता है। यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे छह-स्पीड मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) के साथ पेश किया जाएगा। ऑटोमैटिक वेरिएंट में Dash Boost Mode, पैडल शिफ्टर्स और Eco, Normal व Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे। ये फीचर्स ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

साइज और बूट स्पेस

डायमेंशन की बात करें तो Bayon की लंबाई 4,245 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी और ऊंचाई 1,605 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी है। इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जो फैमिली के साथ ट्रैवल करने वालों को पसंद आएगी।

फीचर्स और सेफ्टी

एसयूवी में दो 12.3-इंच स्क्रीन वाला कर्व्ड पैनल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जनरेटिव एआई वॉयस असिस्टेंट, ब्लूलिंक कनेक्टेड फीचर्स और OTA अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर मिलेंगे। इसमें 23 फीचर्स वाला लेवल-2 ADAS पैकेज भी होगा, जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article