टेक एंड गैजेट्स

मोटोरोला ने भारत में लॉन्च की दमदार बैटरी वाला फोन, तीन दिन तक नहीं होगी खत्म, 50MP का कैमरा भी मिलेगा

Moto G57 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की वायर फास्ट चार्जिंग भी है। Moto G57 Power के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। Moto G57 Power में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

Image

Moto G57 Power 5G Power/Photo-Moto

मोटोरोला ने अपने नए फोन Moto G57 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है। Moto G57 Power कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। Moto G57 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की वायर फास्ट चार्जिंग भी है। Moto G57 Power के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। Moto G57 Power में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

Moto G57 Power 5G Power की कीमत

Moto G57 Power 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Moto G57 Power की बिक्री 3 दिसंबर 2025 से फ्लिपकार्ट से शुरू होगी। फोन को पैंटोन रेगाट्टा, पैंटोन फ्लूडिटी और पैंटोन कोरसेयर कलर में खरीदा जा सकेगा।

Moto G57 Power की स्पेसिफिकेशन

Moto G57 Power में डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 16 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस LCD पैनल मिलेगा जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। Moto G57 Power के साथ 1,050 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले के साथ स्मार्ट वॉटर टच 2.0 भी है। प्रोसेसर की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में 4nm वाला स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

Moto G57 Power का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Moto G57 Power में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का (f/1.8) Sony LYT-600 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का (f/2.2) वाला अल्ट्रा वाइड लेंस है। तीसरा लेंस भी 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि 2K वीडियोज 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। कैमरे के साथ शॉट ऑप्टिमाइजेशन, ऑटो स्माइल कैप्चर, मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

Moto G57 Power की बैटरी

Moto G57 Power में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, डुअल बैंड वाई-फाई, USB Type-C पोर्ट, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou हैं। वहीं इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Moto G57 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की वायर फास्ट चार्जिंग भी है। बैटरी को लेकर 3 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article