टेक एंड गैजेट्स

7000mAh बैटरी के साथ Moto G06 Power हुआ लॉन्च, फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक चलेगा फोन, जानें फीचर्स और कीमत

अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए Moto G06 Power एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम कीमत में आपको धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में पेश किया नया स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप बजट सगेमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। मोटो फैंस के लिए Moto G06 Power लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे अपनी G सीरीज के तहत लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग के साथ बाजार में पेश किया है। इसके साथ ही इसमें आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको 3 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलने वाला है।

अगर आप 10 हजार रुपये से कम कीमत में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए Moto G06 Power एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम कीमत में आपको धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। अगर आप डेली रूटीन वर्क या फिर एंटरटेनमेंट के लिए एक नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो यह सभी काम आप इस स्मार्टफोन में कर पाएंगे।

Moto G06 Power की कीमत

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन में आपको 12GB तक रैम को वर्चुअली बढ़ाने का भी ऑप्शन मिलता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 7,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी सेल इंडिया में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, ऑफिशियल वेबसाइट Motorola.in और भारत के प्रमुख रिटेलर्स के यहां 11 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

Moto G06 Power के फीचर्स

Moto G06 Power में कंपनी ने 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है। इसमें आपको स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने वाला है। कंपनी ने इसकी डिस्प्ले को वॉटर टच टेक्नोलॉजी के साथ उतारा है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इसमें Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। इस बजट स्मार्टफोन में भी कंपनी ने डॉल्बी एटमॉस का फीचर दिया है। इससे आपको एंटरटेनमेंट के दौरान शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आउट ऑफ द बॉक्स Moto G06 Power में आपको एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा।

परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek G81 Extreme प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग में यह स्मार्टफोन आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको 4GB रैम का सपोर्ट मिलता है लेकिन आप रैम को 12GB तक बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जो कि डुअल कैमरा सेंसर के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 8MP का कैमरा दिया गया है।

Moto G06 Power में कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है जिसे आप 18W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस लो बजट स्मार्टफोन में भी कंपनी ने एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया है। इसमें आपको Google Gemini AI असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। इसके बैक पैनल में आपको वीगन लेदर फिनिश डिजाइन मिलता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article