टेक एंड गैजेट्स

Instagram क्रिएटर्स को इस महीने देगा यूनिक अवॉर्ड, जानें ईनाम पाने के लिए क्या है एलिजिबिलिटी?

बता दें कि इस रिंग को पॉपुलर फैशन डिजाइनर Grace Wales Bonner की तरफ से डिजाइन कया गया है। कंपनी इस साल Ring Award के लिए कुल 25 विजेताओं को सेलेक्ट करने वाली है।

Image

इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को देगा यनिक अवॉर्ड। (फोटो क्रेडिट-Digit)

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इसका हर दिन इस्तेमाल करते हैं। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर शॉर्ट वीडियो मेकिंग और फोटो शेयरिंग के लिए जमकर इस्तेमाल किया जाता है। लाखों लोग अपनी दैनिक एक्टिविटी को अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाने के लिए इसे यूज करते हैं। आज से जहां कुछ समय पहले तक इसका इस्तेमाल सर्फ मैसेजिंग और फोटो शेयरिंग के लिए किया जाता था वहीं अब यह लाखों लोगों के लिए कमाई का भी जरिया बन चुका है। अब इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक खास पहल शुरू की है। कंपनी ने अपने सेलेक्टेड क्रिएटर्स को एक यनिक अवॉर्ड देने का ऐलान किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

इंस्टाग्राम दे रहा है अवॉर्ड

इंस्टाग्राम अपने कुछ यूजर्स को यूनिक अवॉर्ड देगा जिसका नाम 'Ring Award' है। कंपनी इस अवॉर्ड के जरिए उन क्रिएटर्स को एक अलग पहचान देगी जो अपने क्रिएटिव कंटेंट से सोशल मीडिया में लोगों को प्रभावित करते हैं और अपने साथ दर्शकों को जोड़ रहे हैं। इंस्टाग्राम के इस अवॉर्ड की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि यह किसी भी तरह का सेलिब्रिटी होस्टेड शो नहीं होगा।

सेलेक्टेड यूजर्स को मिलेगी ये खास चीज

इंस्टाग्राम के इस अवॉर्ड में सेलेक्ट होने वाले क्रिएटर्स को कंपनी की तरफ से एक खास तरह की रिंग दी जाएगी। आपको बता दें कि इस रिंग को पॉपुलर फैशन डिजाइनर Grace Wales Bonner की तरफ से डिजाइन कया गया है। कंपनी इस साल Ring Award के लिए कुल 25 विजेताओं को सेलेक्ट करने वाली है। आपको बता दें कि कंपनी इस अवॉर्ड में किसी तरह का कोई नगद ईनाम नहीं देगी।

इंस्टाग्राम के इस अवॉर्ड को जीतने के लिए वाले यूजर्स को यह रिंग मिलने के साथ ही कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे। कंपनी अवॉर्ड पाने वाले यूजर्स को इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक खास डिजिटल फीचर भी देगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने प्रोफाइल की बैकग्राउंट को यूनिक ग्रेडिएंट के साथ बदलने का मौका मिलेगा।

क्रिएटर्स को मिलेगा खास फीचर

आपको बता दें कि करीब 20 साल पहले MySpace और Friendster जैसे ऐप्स अपने यूजर्स को इस तरह कस्टम प्रोफाइल फीचर लगाने का ऑप्शन देते थे। अब एक बार फिर ऐसे ही फीचर को इंस्टाग्राम एक नए अंदाज के साथ ला रहा है। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड में किसी भी तरह की कोई कैटेगरी नहीं होगी। कंपनी अपने लाखों क्रिएटर्स में 25 ऐसे क्रिएटर्स को चुनेगी जो अपनी स्टोरीज, पोस्ट और रील्स में कुछ डिफरेंट करते हैं और अपने साथ दर्शकों को जोड़ते हैं।

जज भी है बेहद खास

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम के इस अवॉर्ड के जज भी बेहद खास हैं। इसमें जज के तौर पर Instagram हेड Adam Mosseri, मशहूर फैशन डिजाइनर Grace Wales Bonner, फेमस YouTuber MKBHD (Marques Brownlee), हॉलीवुड अभिनेत्री Yara Shahidi और फिल्ममेकर Spike Lee शामिल हैं। इसके अलावा डिजाइनर Marc Jacobs, शेफ Cedric Grolet और आर्टिस्ट Kaws, मेकअप एक्सपर्ट Pat McGrath मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही जज की टीम में रग्बी स्टार Ilona Maher, म्यूजिक प्रोड्यूसर Tainy, ट्रैवल फोटोग्राफर Murad Osmann और Instagram की डायरेक्टर Eva Chen भी शामिल हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article