टेक एंड गैजेट्स

Mother's Day पर मां को गिफ्ट करें ये पॉकेट फ्रेंडली गैजेट्स, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Mothers Day Gift: मां अपने जीवन में काफी व्यस्त रहती हैं इसलिए उन्हें कुछ ऐसी चीजें आप गिफ्ट कर सकते हैं जिससे उनके जीवन के काम आसान बने और साथ ही व्यस्त लाइफ में थोड़ा एंटरटेन भी कर सकें।

Image

इस मदर्स डे के मौके पर मां को प्रीमियम गिफ्ट देकर उनके दिन को खास बना सकते हैं।

मां का स्थान हमारे जीवन में ऐसा है कि उसकी जगह कोई और नहीं ले सकता। वैसे तो मां को स्पेशल फील कराने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है लेकिन जब मदर्स डे की बात तो उनके लिए कुछ स्पेशल करना जरूरी है। मां अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों और परिवार के लिए समर्पित कर देती हैं। अपने लिए कुछ भी खरीदारी करने से पहले वे अपने बच्चों के बारे में सोचती हैं। ऐसे में जब मदर्स डे हो तो हमारा भी फर्ज बनता है कि उनके इस दिन को खास बनाया जाए। इस बार 10 मई 2026 को मदर्स डे है और अगर आप अपनी मां को गिफ्ट देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगे।

मां अपने जीवन में काफी व्यस्त रहती हैं इसलिए उन्हें कुछ ऐसी चीजें आप गिफ्ट कर सकते हैं जिससे उनके जीवन के काम आसान बने और साथ ही व्यस्त लाइफ में थोड़ा एंटरटेन भी कर सकें। आजकल ऐसे कई स्मार्ट डिवाइसेज बाजार में उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ रोजमर्रा के काम आसान बनाते हैं बल्कि मां की सेहत और सुविधा का भी ध्यान रखते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे पॉकेट फ्रेंडली गैजेट्स के बारे में, जिन्हें आप Mother’s Day पर गिफ्ट कर सकते हैं।

एडवांस फीचर से लैस स्मार्टफोन (Smartphone with advanced Features)

अगर आप मदर्स डे के मौके पर मां को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आप उन्हें समार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में अब आपको 10-15 हजार के बजट में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन मिल जाएंगे। Xiaomi, Redmi, Vivo, Realme, Tecno और Poco के पास इस कैटेगरी में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं।

म्यूजिक सुनने के लिए करें ये गिफ्ट

अगर आपकी मां को म्यूजिक सुनना पसंद है तो आप उन्हें प्रीमियम गिफ्ट के दौर पर Saregama Carvaan दे सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूर नहीं होती है और वे डेली रूटीन लाइफ में व्यस्त रहते हुए भी अपने पसंद के गानें सुनकर खुद को रिलैक्स कर सकती हैं।

स्मार्ट फिटनेस बैंड (Smart Fitness Band)

अगर आपकी मां अपनी हेल्थ को लेकर सजग रहती हैं, तो स्मार्ट फिटनेस बैंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह हार्ट रेट, स्टेप्स, नींद और दैनिक एक्टिविटी को ट्रैक करता है। कई बजट फिटनेस बैंड्स में कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही आप हेल्थ एयर ट्रैकर डिवाइस भी दे सकते हैं।

वायरलेस ईयरबड्स (Wireless Earbuds)

म्यूजिक सुनने, भजन सुनने या फोन पर आराम से बात करने के लिए वायरलेस ईयरबड्स काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। हल्के और आसान डिजाइन वाले ईयरबड्स मां के लिए आरामदायक अनुभव देते हैं। बजट रेंज में भी अच्छी साउंड क्वालिटी वाले विकल्प मौजूद हैं।

स्मार्ट वाटर बॉटल (Smart Water Bottle)

अक्सर महिलाएं घर के कामों में व्यस्त होकर पानी पीना भूल जाती हैं। स्मार्ट वाटर बॉटल समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाती है। यह हेल्थ के प्रति जागरूक मांओं के लिए उपयोगी गिफ्ट बन सकता है।

मिनी मसाजर (Mini Massager)

दिनभर के काम के बाद शरीर में थकान होना आम बात है। ऐसे में पोर्टेबल मिनी मसाजर मां को आराम देने के लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। यह गर्दन, पीठ और पैरों की हल्की मसाज में मदद करता है।

स्मार्टफोन स्टैंड और रिंग लाइट (Smartphone Stand and Ring Light)

अगर आपकी मां वीडियो कालिंग, ऑनलाइन रेसिपी देखने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करना पसंद करती हैं, तो स्मार्टफोन स्टैंड और रिंग लाइट का कॉम्बो एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। यह वीडियो कॉल और फोटो क्लिक करने का अनुभव बेहतर बनाता है।

पावर बैंक (Power Bank)

अगर आपकी मां अक्सर बाहर जाती हैं या फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो एक कॉम्पैक्ट पावर बैंक बेहद काम का गिफ्ट हो सकता है। यह यात्रा के दौरान काफी मददगार साबित होता है।

बजट में भी मिलेगा खास एहसास

इन गैजेट्स की खास बात यह है कि ये ज्यादा महंगे नहीं होते और 2,000 से 15,000 रुपये के बजट में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। Mother’s Day पर ऐसा उपयोगी गिफ्ट आपकी मां के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article