टेक एंड गैजेट्स

लैपटॉप की कम बैटरी लाइफ से हैं परेशान! माइक्रोसॉफ्ट का यह फीचर आएगा काम

Microsoft Windows 11 Energy Saver mode: एनर्जी सेविंग मोड को सिस्टम ट्रे में क्विक सेटिंग्स के माध्यम से ऑन और ऑफ किया जा सकता है या जब भी डिवाइस एक निश्चित बैटरी प्रतिशत तक पहुंचता है तो ऑटोमेटिक रूप से चलाने के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है।

Image

लैपटॉप बैटरी लाइफ सेविंग टिप्स

Photo : iStock

Microsoft Windows 11 Energy Saver mode: माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 इनसाइडर्स के लिए एक नया 'एनर्जी सेवर' मोड पेश किया है।, जो मौजूदा बैटरी सेवर ऑप्शन को और बेहतर बनाता है। माइक्रोसॉफ्ट का नया फीचर बैटरी सेवर के अलग है और केवल लैपटॉप तक ही सीमित नहीं है। यूजर्स अब सिस्टम की बैटरी बचाने के लिए डेस्कटॉप कंप्यूटर पर भी एनर्जी सेवर का उपयोग कर सकते हैं।

नया 'एनर्जी सेवर' मोड

माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "इस बिल्ड (बिल्ड 26002) के साथ शुरुआत करते हुए, हम एनर्जी सेवर पेश कर रहे हैं, जो बैटरी सेवर से बेहतर है। यह कुछ सिस्टम परफॉर्मेंस को कम करके बैटरी लाइफ को बढ़ाने और एनर्जी के उपयोग को कम करने का एक आसान तरीका है।"

कंपनी ने जानकारी दी कि एनर्जी सेविंग मोड को सिस्टम ट्रे में क्विक सेटिंग्स के माध्यम से ऑन और ऑफ किया जा सकता है या जब भी डिवाइस एक निश्चित बैटरी प्रतिशत तक पहुंचता है तो ऑटोमेटिक रूप से चलाने के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए ऑप्टिमाइज होने के बावजूद हर समय एनर्जी बचाने का टारगेट रखने वालों के लिए पीसी प्लग इन करने पर एनर्जी सेवर उपलब्ध होगा (इसमें डेस्कटॉप पीसी भी शामिल है)। एनर्जी सेवर मोड अब कैनरी चैनल में विंडोज 11 इनसाइडर्स के लिए शुरू हो रहा है।

विंडोज 10 के लिए आया AI असिस्टेंट

इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट अब विंडोज 10 यूजर्स को एआई-संचालित असिस्टेंट सुविधा आजमाने की अनुमति दे रहा है, जो पहले केवल विंडोज 11 में उपलब्ध था। सुविधा का उपयोग करने के लिए, पात्र डिवाइस वाले यूजरों को एक रिलीज रिव्यू बिल्ड इंस्टॉल करने की आवश्यकता होगी जिसमें एआई-संचालित कोपायलट तक पहुंच शामिल है। रिव्यू बिल्ड को इंस्टॉल करने और संभावित रूप से विंडोज 10 होम या प्रो पर कोपायलट को आजमाने के लिए यूजर्स को विंडोज इनसाइडर टेस्टर प्रोग्राम में नामांकित होने की आवश्यकता होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article