Microsoft Paint में भी आ गया एआई वाला फीचर, एक क्लिक में बन जाएगा काम
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 24, 2026, 03:06 PM IST
Microsoft Paint में नया AI Colouring Book फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करके कस्टम कलरिंग पेज बना सकते हैं। Paint ऐप खोलकर Colouring Book ऑप्शन चुनने पर एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें यूजर अपनी पसंद का विवरण लिख सकते हैं।
Microsoft Paint /Photo- Microsoft
माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Insider टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल यूजर्स के लिए Microsoft Paint और Notepad के नए अपडेट रोलआउट करने शुरू कर दिए हैं। इन अपडेट्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। फिलहाल ये फीचर्स Windows 11 के Canary और Dev चैनल पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और आने वाले महीनों में इन्हें ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
Paint में आया AI Colouring Book फीचर
माइक्रोसॉफ्ट के Windows ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, Microsoft Paint में नया AI Colouring Book फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करके कस्टम कलरिंग पेज बना सकते हैं। Paint ऐप खोलकर Colouring Book ऑप्शन चुनने पर एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें यूजर अपनी पसंद का विवरण लिख सकते हैं।
AI टेक्स्ट को प्रोसेस कर बच्चों की कलरिंग बुक जैसी सिंपल लाइन आर्ट तैयार कर देता है, जिसे डिजिटल रूप से रंगा जा सकता है या प्रिंट निकालकर हाथ से भी कलर किया जा सकता है। हालांकि, यह फीचर केवल Copilot+ PCs पर ही उपलब्ध होगा और इसके इस्तेमाल के लिए माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन-इन करना जरूरी होगा।
Paint में Fill Tolerance Slider भी हुआ शामिल
AI Colouring Book के अलावा, Paint में Fill Tolerance Slider नाम का एक नया कंट्रोल भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर यह तय कर सकते हैं कि Fill टूल किसी चुने गए एरिया में कितनी सटीकता से रंग भरे। स्लाइडर को आगे-पीछे करके रंग भरने की सीमा को कम या ज्यादा किया जा सकता है, जिससे डिटेल्ड आर्टवर्क और शेडिंग में बेहतर कंट्रोल मिलता है।
Notepad में नए Markdown फीचर्स
Notepad को भी इस अपडेट में कई नए फीचर्स मिले हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने Markdown सपोर्ट को और बेहतर बनाते हुए स्ट्राइकथ्रू और नेस्टेड लिस्ट जैसे नए विकल्प जोड़े हैं। इन फीचर्स को कीबोर्ड शॉर्टकट, फॉर्मैटिंग टूलबार या सीधे Markdown सिंटैक्स टाइप करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, Notepad में एक नया वेलकम एक्सपीरियंस भी जोड़ा गया है, जो ऐप खोलने पर यूज़र्स को हालिया फीचर्स की जानकारी देता है।
AI टेक्स्ट टूल्स अब होंगे और तेज
Notepad में मौजूद AI टेक्स्ट फीचर्स जैसे Write, Rewrite और Summarise को भी बेहतर बनाया गया है। अब ये फीचर्स स्ट्रीमिंग प्रीव्यू के जरिए जल्दी रिजल्ट दिखाने लगेंगे। यानी पूरा टेक्स्ट जनरेट होने का इंतजार किए बिना यूजर आउटपुट के हिस्सों को रियल-टाइम में देख और इस्तेमाल कर सकेंगे। ये फीचर्स डिवाइस पर लोकली या क्लाउड के जरिए काम करते हैं, लेकिन इनके लिए भी माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से साइन-इन अनिवार्य है।