टेक एंड गैजेट्स

15 दिसंबर से बंद होने जा रहा है यह App, Windows और Mac यूजर्स में के लिए बड़ी खबर

फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से Mac यूजर्स और Windows यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी इन यूजर्स के लिए Messenger के डेस्कटॉप ऐप्स को पूरी तरह से बंद करने जा रही है।

Image

मेटा के इस फैसले का लाखों यूजर्स पर सीधा असर पड़ने वाला है।

अगर आप अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप में Windows OS इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर आपके पास Mac है तो आपके लिए काम की खबर है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta की तरफ से Mac यूजर्स और Windows यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी इन यूजर्स के लिए Messenger के डेस्कटॉप ऐप्स को पूरी तरह से बंद करने जा रही है। अगर आप डेस्कटॉप पर ऐप के जरिए मैसेजिंग करते हैं तो बहुत जल्द यह सुविधा बंद होने जा रही है।

AppleInsider की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज Meta की तरफ से यूजर्स को ऐप बंद होने से पहले ही इन ऐप नोटिफिकेशन भेजा जाना शुरू हो गया है। कंपनी अपने करोड़ों यूजर्स को यह सर्विस बंद होने से पहले करीब 60 दिनों का समय दे रही है ताकि वे नए तरीके को आसानी से एडॉप्ट कर सकें। 15 दिसंबर के बाद Messenger डेस्कटॉप ऐप्स लॉगिन को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

कंपनी ने दी ये सलाह

Meta की तरफ से यूजर्स को यह भी सलाह दी गई है जब ऐप की सर्विस पूरी तरह से बंद हो जाएं तो उसे तुरंत अनइंस्टाल कर दें। Meta के सपोर्ट पेज में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि Mac के लिए Messenger ऐप बंद किया जा रहा है। ऐप बंद होने के बाद यूजर्स इस पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे। इसके बाद यूजर्स को डायरेक्टली फेसबुक वेबसाइट पर चैट के लिए रिडायरेक्ट किया जाएगा।

Meta का यह कदम दरअसल उसके पिछले साल किए गए Progressive Web App (PWA) में बदलाव की अगली कड़ी है, जो यह दर्शाता है कि कंपनी अब ब्राउजर-आधारित अनुभव को अब पहले से अधिक प्राथमिकता दे रही है। सितंबर 2024 में इस बदलाव के बाद, Meta अपनी मैसेजिंग सेवा को पूरी तरह से वेब प्लेटफॉर्म पर केंद्रित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हालांकि Windows इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अभी भी Facebook का डेस्कटॉप ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मैक और विंडोज दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स को अब Messenger का इस्तेमाल करने के लिए Facebook.com पर ही जाना होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article