टेक एंड गैजेट्स

फोन की जरूरत खत्म, मार्क जुकरबर्ग ने लॉन्च किया डिस्प्ले वाला स्मार्ट चश्मा

Meta Ray-Ban Display Smart Glasses Launched: यह स्मार्ट चश्मा स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर सकता है। Meta AI अब विज़ुअल रिस्पॉन्स देगा। यूजर्स सिर्फ सुनेंगे नहीं, बल्कि पढ़ भी पाएंगे। टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट (फिलहाल सिर्फ WhatsApp और Messenger पर)। सामान्य स्मार्ट ग्लासेस की तुलना में इनका इस्तेमाल और भी इंटरेक्टिव है।​

Image

Meta Ray-Ban Display Smart Glasses/Photo-meta

Meta ने अपने वार्षिक Meta Connect इवेंट में नए Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लास लॉन्च किाय है। यह कंपनी के 2023 में लॉन्च हुए Ray-Ban Meta Glasses का अगला वर्जन है, जो भारत में मई 2025 में आया था। नए मॉडल में कैमरा, माइक्रोफोन और ओपन-ईयर स्पीकर्स तो पहले की तरह हैं, लेकिन अब इसमें Augmented Reality (AR) डिस्प्ले और Meta Neural Band भी शामिल किया गया है यानी यह स्मार्ट चश्मा स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर सकता है। Meta AI अब विज़ुअल रिस्पॉन्स देगा। यूजर्स सिर्फ सुनेंगे नहीं, बल्कि पढ़ भी पाएंगे। टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट (फिलहाल सिर्फ WhatsApp और Messenger पर)। सामान्य स्मार्ट ग्लासेस की तुलना में इनका इस्तेमाल और भी इंटरेक्टिव है।

कीमत और उपलब्धता

Meta Ray-Ban Smart Glasses

Meta Ray-Ban Display Smart Glasses/Photo-meta

  • कीमत: $799 (लगभग ₹70,100), इसमें ग्लासेस और Neural Band दोनों शामिल हैं।
  • कलर ऑप्शन: ब्लैक और सैंड।
  • बिक्री: 30 सितंबर से अमेरिका में चुनिंदा स्टोर्स (Best Buy, LensCrafters, Sunglass Hut और Ray-Ban Stores) पर।
  • 2026 में कनाडा, फ्रांस, इटली और यूके में लॉन्च होगा।
  • भारत में लॉन्च की कोई योजना नहीं है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: 600x600 रेजोल्यूशन, 20-डिग्री फील्ड ऑफ़ विज़न, 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस।

फ्रेम: वेफेयरर डिजाइन के साथ ट्रांजिशन लेंस, जो इनडोर और आउटडोर दोनों के लिए आरामदायक हैं।

कैमरा: 12MP, 3X ज़ूम, फोटो रिजोल्यूशन 3,024 x 4,032p और वीडियो 1080p@30fps।

स्टोरेज: 32GB, जिसमें 1,000 फोटो और 100 शॉर्ट वीडियो स्टोर किए जा सकते हैं।

वजन: 69 ग्राम।

लेंस सपोर्ट: -4.00 से +4.00 तक की प्रिस्क्रिप्शन।

Meta Neural Band

यह sEMG रिस्टबैंड कलाई और उंगलियों की मांसपेशी हरकतों को पकड़कर उन्हें इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदलता है। यूजर सिर्फ हल्की उंगली की मूवमेंट से स्क्रीन स्क्रॉल या क्लिक कर सकता है। भविष्य में इससे मैसेज टाइप करने की सुविधा भी मिलेगी।

  • मटेरियल: Vectran (Mars Rover में इस्तेमाल हुआ)।
  • बैटरी लाइफ: 18 घंटे।
  • IPX7 रेटिंग- पानी के छींटों से सुरक्षित।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article