टेक एंड गैजेट्स

Meta ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया धमाकेदार फीचर, अब चुटकी बजाते ही बनेंगे AI वीडियो

मेटा ने अपने Meta AI ऐप में नया फीचर जोड़ा है जिसका नाम Vibs Feed है। मेटा का यह नया फीचर एकदम इंस्टाग्राम की ही तरह काम करता है। इस फीड में आपको अलग-अलग तरह के वीडियो दिखाए जाएंगे।

Image

मेटा ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लॉन्च किया धमाकेदार फीचर।

पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दायरा तेजी से बढ़ा है। हर एक टेक कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनाने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरह एआई स्मार्टफोन यूजर्स को भी एक नया एक्सपीरियंस दे रहा है। दिग्गज कंपनी मेटा लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नए-नए फीचर्स रोलआउट कर रही है। अब कंपनी ने अपने करोड़ों फैंस के लिए Meta AI ऐप के लिए एक धांसू फीचर दे दिया है। मेटा एआई का नया फीचर पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप Instagram की तरह काम करता है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

मेटा ने अपने Meta AI ऐप में नया फीचर जोड़ा है जिसका नाम Vibs Feed है। मेटा का यह नया फीचर एकदम इंस्टाग्राम की ही तरह काम करता है। इस फीड में आपको अलग-अलग तरह के वीडियो दिखाए जाएंगे। फीड में आने वाले वीडियो एआई जनरेटेड होंगे। इस फीड में कंपनी ने टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देने का भी ऑप्शन दिया है।

Vibs Feed में मिलेंगे नए फीचर्स

Vibs Feed में आपको पर्सनलाइज्ड करने के लिए कंपनी ने विजुअल, म्यूजिक और अलग-अलग तरह के स्टाइल भी उपलब्ध कराए हैं। कंपन की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार Vibs Feed फीचर को सभी के लिए रोलआउट कर दिया गया है। अगर आप इस नए फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप मेटा के मोबाइल ऐप और ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आप इससे जनरेटेड शॉर्ट एआई वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक में शेयर कर सकते हैं।

मेटा के मुताबिक मेटा एआई के इस नए फीचर के साथ मेटा एआई टूल को इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाएगा। इससे यूजर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का भी मौका मिलेगा। वाइब्स फीचर की मदद से आप अपने इंट्रेस्टिंग फील्ड से संबंधित शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। इसके अलावा आप दो वीडियो को एक साथ मर्ज करके आप एक वीडियो बना सकते हैं। अपने स्टाइल में वीडियो क्रिएट करने के लिए आपको विजुअल और म्यूजिक एड करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article