अगर आप Instagram, WhatsApp या Facebook इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मेटा की तरफ से भारतीय यूजर्स के लिए भी पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए गए हैं। कंपनी ने तीनों ही प्लेटफॉर्म के लिए पेड सब्सक्रिप्शन पेश रोलआउट किया है। कंपनी के नए सब्सक्रिप्शन प्लान प्लेटफॉर्म के यूजर्स को कुछ यूनिक फीचर्स उपलब्ध कराएंगे। इससे यूजर्स को कस्टमाइजेशन, एनालिटिक्स और इंगेजमेंट टूल्स मिलेंगे।
अगर आप इंस्टाग्राम चला रहे हैं तो अब आपको प्रोफाइल कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप नई थीम इस्तेमाल कर पाएंगे, इसके अलावा आपको कछ अलग फॉन्ट स्टाइल भी मिलेंगे। वहीं वॉट्सऐप यूजर्स को नए सब्सक्रिप्शन प्लान लेने के बाद चैट थीम, एनिमेटेड स्टिकर्स और कस्टम रिंगटोन का ऑप्शन मिलेगा।
सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत
Meta ने भारत में Instagram Plus नाम का नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इसकी कीमत 99 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी इस प्लान पर 50% की छूट भी दे रही है। यह डिस्काउंट ऑफर पहले 6 महीनों तक उपलब्ध रहेगा।
Instagram Plus की तरह Meta ने Facebook Plus प्लान भी 99 रुपये प्रति माह में लॉन्च किया है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 50% तक की छूट का फायदा मिलेगा।
वहीं, WhatsApp Plus की कीमत 75 रुपये प्रति माह रखी गई है। खास बात यह है कि कंपनी इस प्लान को पहले 1 महीने के लिए बिल्कुल मुफ्त दे रही है।
Instagram Plus Features
Instagram Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई नए धमाकेदार फीचर्स मिलेंगे। इनमें सबसे खास है 'स्टोरी प्रीव्यू' फीचर, जिसकी मदद से आप स्टोरी पोस्ट करने से पहले देख सकेंगे कि वह दूसरों को कैसी दिखाई देगी। इसके अलावा, यूजर्स को 'स्टोरी री-व्यू इनसाइट्स' का भी फीचर मिलेगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि आपकी स्टोरी को किन लोगों ने एक से ज्यादा बार देखा है। सब्सक्रिप्शन के साथ प्रोफाइल बायो के लिए कस्टम फॉन्ट्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, यूजर्स अपने Instagram ऐप के आइकन को भी अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे।
अब यूजर्स अपनी स्टोरी में अपने पसंदीदा 6 पोस्ट तक पिन कर सकेंगे। पहले यह सीमा 3 पोस्ट तक ही थी। इसके अलावा, स्टोरी शेयर करने के लिए अलग-अलग ऑडियंस ग्रुप बनाने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे यूजर्स अपनी स्टोरी को अलग-अलग लोगों के समूहों के साथ साझा कर सकेंगे।
WhatsApp Plus Features
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कई अतिरिक्त फीचर्स मिलेंगे। इनमें सबसे पहले एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का विकल्प शामिल है, जिनका उपयोग चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर्स WhatsApp ऐप के आइकन को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। कंपनी ऐप आइकन की थीम बदलने का विकल्प भी दे रही है, जिससे ऐप का लुक अलग और आकर्षक बनाया जा सकेगा।सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स अपनी चैट लिस्ट को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। साथ ही, उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा चैट्स पिन करने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे जरूरी बातचीत को आसानी से सबसे ऊपर रखा जा सकेगा।
Facebook Plus Features
Facebook Plus सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कई खास फीचर्स का फायदा मिलेगा। इस प्लान में स्टोरी प्रीव्यू की सुविधा दी जाएगी, जिससे आप स्टोरी पोस्ट करने से पहले उसका लुक देख सकेंगे। इसके अलावा, स्टोरी रीवॉच फीचर की मदद से यह जानकारी मिल सकेगी कि आपकी स्टोरी को किन लोगों ने दोबारा देखा है। स्टोरी देखने वालों की सूची में किसी खास व्यक्ति को खोजने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।
यूजर्स अपने Facebook ऐप के आइकन को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकेंगे। साथ ही, स्टोरी पर सुपर हार्ट भेजने की सुविधा भी मिलेगी, जिससे खास प्रतिक्रिया दी जा सकेगी। इसके अलावा, Facebook Plus में स्टोरी की अवधि बढ़ाने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे यूजर्स अपनी स्टोरी को पहले की तुलना में अधिक समय तक दिखा सकेंगे।
