Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने एंट्री करके हर किसी को हैरान कर दिया था। काशवी शो में स्काउट की गेम को क्लियर करने आई थीं। इस मौके पर काशवी ने लव गिल (Love Gill) से तीखे सवाल किए और स्काउट को काफी सुनाया। काशवी के जाने के बाद लव और स्काउट की हालत काफी ज्यादा खराब है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर काशवी लव से सवाल करने पर ट्रोल हो रही हैं और अब इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। काशवी ने बताया है कि उन्होंने लव से सवाल क्यों किया था? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: वीकेंड का वार के बाद टूटीं Love Gill, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, फूटा Scout OP पर गुस्सा
लव गिल पर फटा काशवी का गुस्सा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर काशवी हीरानंदानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें काशवी अपने ग्रुप में चैट कर रही हैं और साथ ही बिग बॉस 20 के नए प्रोमो पर अपनी राय रखती हैं। नए प्रोमो को काशवी ड्रामेटिक का टैग देती हैं और कहती हैं, 'एक औरत होने के नाते हम लोगों को कुछ चीजें पता हैं और हम वो लाइन क्रॉस नहीं करते हैं। मैं ये नहीं कह रही कि सबको मेरा जैसा होना है या मैं कोई महान हूं। क्या आप एक कमिटेड आदमी के सामने लेट जाओगे? उसके चेहरे के सामने इतना करीब आओगे? क्या उसे आप अपनी पीठ पर उठाने के लिए पूछोगे? स्काउट की गलतियां तो मैंने कल बोल दी। मैं ये क्लियरली बोल रही हूं। वो अलग बात है।' इस मौके पर काशवी ने लव गिल की तरफ से स्काउट को लंबे समय तक गले लगाने पर भी सवाल उठाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'पब्लिसिटी के भूखे लोग...' स्काउट-काशवी पर भड़की Love Gill की टीम, एक्ट्रेस की मां की हालत खराब
