इंस्टाग्राम एक पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। कंटेंट शेयरिंग और एंटरटेनमेंट का यह एक प्रमुख साधन बन चुका है। अगर आप भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं और रील्स देखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Meta ने करोड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर लॉन्च कर दिया है। अब आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चलने वाली रील्स को आटोमैटिकली ट्रांसलेट कर पाएंगे।
इंस्टाग्राम के इस कदम से उसको डायरेक्ट फायदा होने वाला मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट मिलने से रील्स की पहुंच अलग-अलग ऑडियन्स तक पहुंचेगी। कुछ समय पहले मार्क जुकरबर्ग की तरफ से यह कहा भी गया था कि मेटा अपने कंटेंट की रीच बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और नए नए कदम उठाए जा रहे हैं।
Meta ने इंस्टाग्राम यूजर्स की कराई मौज
इंस्टाग्राम और फेसबुक का नया रील्स ट्रांसलेशन फीचर पूरी तरह से AI पावर्ड होगा। कंपनी ने इसे अगस्त में लॉन्च किया था लेकिन उस समय इस फीचर में सिर्फ इंग्लिश और स्पेनिश भाषा का सपोर्ट मिलता था। अब इंस्टाग्राम ने इसमें हिंदी और पुर्तगाली भाषा का भी सपोर्ट दे दिया है। इस नए अपडेट्स का यह फायदा होगा कि अब अधिक से अधिक यूजर्स दूसरे भाषा के कंटेंट को अपनी भाषा में भी देख सकेंगे।
लेटेस्ट फीचर को लेकर Adam Mosseri ने एक वीडियो में दिखाया था कि कैसे मेटा का एआई रियल टाइम में रील्स को अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट करता है और साथ ही डब कर सकता है। मोसेरी ने रील के बीच में ही भाषा बदली और उनकी आवाज को बड़े ही आसानी से हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली में डब किया गया। यह इतना परफेक्ट था कि ये बिल्कुल नेचुरल लग रहा था।
फीचर एआई की मदद से क्रिएटर की करता है नकल
मेटा की तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से क्रिएटर की आवाज को नकल करता है। मतलब एआई क्रिएटर्स की आवाज में वहीं टोन और एक्सप्रेशन देता है जैसे क्रिएटर खुद ही बोल रहा हो। इस फीचर में यूजर्स को लिप-सिंक का भी ऑप्शन मिलता है इससे आवाज क्रिएटर के होठों की मूवमेंट के साथ सेट हो जाती है। फीचर में जब कोई रील मेटा एआई से ट्रांसलेट होती है तो उसमें Translate With Meta AI लिखा हुआ आता है। इस फीचर में क्रिएटर और रील देखने वाले दर्शक दोनों के ही पास यह कंट्रोल होगा कि वह ओरिजनल वाइस में भी रील देख सकेगा।
