Motorola Edge 60 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 50MP सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन में हुआ सबसे बड़ा Price Cut
Motorola Edge 60 Pro की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है। अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसे सस्ते में खरीदने का आपके पास शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट ने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है।
फेस्टिव सीजन में इस समय स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर्स चल रहे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने करोड़ों ग्राहकों को बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में स्मार्टफोन्स पर धांसू डील दे रही है। फेस्टिव ऑफर का लाभ लेकर आप महंगे स्मार्टफोन्स को भी सस्ती कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले हो, शानदार कैमरा हो और साथ ही बड़ी रैम और बड़ी स्टोरेज मिले तो आप Motorola Edge 60 Pro की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती हुई है जिसके बाद आप इसे हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 60 Pro में आपको एक दो नहीं बल्कि कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। इसका कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। इसके अलावा इसमें आपको 256GB की बड़ी मेमोरी और रियर में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी लवर्स के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया है।
आपको बता दें कि Motorola Edge 60 Pro को फ्लिपकार्ट में 36,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन, अब फेस्टिव सीजन में इसकी कीमत काफी ज्यादा कम हो चुकी है। कंपनी ग्राहकों को इस धांसू फोन में 27% का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 26,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेते हैं तो यह फोन आपको और भी कम कीमत में मिल जाएगा।
फ्लिपकार्ट ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही इस पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप 22,450 रुपये तक की एक्स्ट्रा सेविंग कर सकते हैं। अगर आप इस ऑपर में 12-15 हजार रुपये की भी बचत कर पाए तो Motorola Edge 60 Pro आपको करीब-करीब 15 हजार रुपये का ही मिल जाएगा। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Motorola Edge 60 Pro में आपको ईको लेदर बैक फिनिश डिजाइन मिलता है। इसमें कंपनी ने 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
Motorola Edge 60 Pro में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50+10+50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए मोटो के इस फोन में Mediatek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है। वहीं इसमें आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
Android स्मार्टफोन क्यों लेना जब iPhone 14 मिल रहा इतना सस्ता, हुआ बड़ा Price Cut
सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
पेट्रोल पंप में फ्यूल भरवाते समय इन चीजों पर रखें खास ध्यान, 99% ठगी से रहेंगे सेफ
देश में नंबर 1 बिजली वितरण कंपनी कौन सी? 65 की लिस्ट में हासिल किया टॉप रैंक
बांग्लादेश की निकली अकड़... टी20 वर्ल्ड कप से पत्ता साफ; पढ़ें विवाद की पूरी टाइम लाइन
भारत का वो अय्याश नवाब जो अपनी बेगमों और प्रेमिकाओं के नाम ही भूल जाता था
Dulhe Ka Video: दूल्हे ने धुरंधर के 'रहमान डकैत' की तरह ली मंडप में एंट्री, देखकर हैरान रह गए दुल्हन के घरवाले
Android स्मार्टफोन क्यों लेना जब iPhone 14 मिल रहा इतना सस्ता, हुआ बड़ा Price Cut
अंडर-19 विश्व कप सुपर-6 की तस्वीर साफ, इस दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत; जानिए पूरा शेड्यूल
UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश गौरव पुरस्कार से नवाजे गए अंतरिक्ष, शिक्षा और कृषि के चमकते सितारे
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited