Merry Christmas 2023 Xmas Video Whatsapp Status: मेरी क्रिसमस 20203! आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जा रहा है। आज के दिन यीशु के जन्म को याद किया जाता है। क्रिसमस, अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने, दावत करने, गिफ्ट देने और अच्छा समय बिताने का समय है। इस दिन मेरी क्रिसमस बोलकर खुशियां बांटी जाती हैं। सोशल मीडिया के जमाने में आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शुभकामनाएं देकर क्रिसमस को खास बना सकते हैं। यहां हम सबसे शानदार और स्पेशल वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।
क्रिसमस संबंधी ये खबरें भी हैं काम की
Merry Christmas 2023 Stickers Wallpapers:व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम के लिए सबसे स्पेशल क्रिसमस 2023 स्टिकर, ऐसे करें डाउनलोडXmas Video Whatsapp Status: : वीडियो स्टेटस से कहें मेरी क्रिसमस
मेरी क्रिसमस 2023 पर व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Merry Christmas 2023 Video या Christmas Video सर्च करना है। यहां आपको कई सारे वीडियो स्टेटस वाले ऐप दिख जाएंगे। ज्यादा रेटिंग और अच्छे रिव्यू वाले ऐप को डाउनलोड कर ले। अब ऐप को ओपन करें और मेरी क्रिसमस 2023 लिखकर सर्च करें। अब आप अपनी पसंद का स्टेटस डाउनलोड कर सकते हैं। आप सीधे इसे बिना डाउनलोड किए भी व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा सकते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए भी यही तरीका अपनाएं।
Merry Christmas 2023 Wishes: ये तरीका भी आएगा काम
मेरी क्रिसमस 2023 के लिए यदि आपको अपने किसी दोस्त-रिश्तेदार का व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस पसंद है तो आप उसे भी कॉपी करके अपने स्टेटस पर लगा सकता है। हम जो तरीका बता रहे हैं तो उससे आपको स्टेटस लगाने के लिए सामने वाले से मांगना नहीं पड़ेगा। यहां हम थर्ड पार्टी ऐप की मदद से व्हाट्सएप वीडियो स्टेटस सेव करने का तरीका बता रहे हैं। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और वीडियो स्टेटस डाउनलोड को इंस्टॉल करें। अब आप इस ऐप की मदद से एक क्लिक में किसी के भी वीडियो स्टेटस सेव कर सकेंगे और अपने स्टेटस में लगा सकेंगे।
