टेक एंड गैजेट्स

Merry Christmas 2023 Wishes GIF Images: मेरी क्रिसमस 2023! सबसे मजेदार GIF-इमेज, सोशल मीडिया पर करें शेयर

Merry Christmas 2023 wishes, Xmas GIF Images Download (क्रिसमस स्टिकर डाउनलोड 2023): मेरी क्रिसमस 2023! यदि आप व्हाट्सएप पर क्रिसमस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ शानदार तरीके बता रहे हैं, जिससे आपका त्यौहार यादगार बन जाएगा।

Image

Merry Christmas 2023

Photo : Times Now Digital

Merry Christmas 2023 wishes GIF Images: क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, जो आज है। दुनिया भर में क्रिसमस का उत्सव शुरू हो गया है। क्रिसमस, परिवार और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने, दावत, गिफ्ट देने और अच्छा समय बिताने के बारे में है। क्रिसमस अपनों को जोड़ने का समय भी है।टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के जमाने में यदि आप भी मेरी क्रिसमस शुभकामनाएं से आपको को खुशियां देना चाहते हैं तो शानदार GIF और इमेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर भेजने के लिए GIF और इमेज डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Merry Christmas 2023 wishes: व्हाट्सएप पर ऐसे डाउनलोड करें शानदार GIF

  • व्हाट्सएप ओपन करें और उस चैट पर जाए जहां आप मेरी क्रिसमस 2023 GIF भेजना चाहते हैं।
  • अब मैसेजिंग बॉक्स में से GIF सेक्शन में जाएं और सर्च बॉक्स में क्रिसमस 2023 टाइप करें।
  • यहां आपको मेरी क्रिसमस 2023 के लिए कई सारी शानदार और स्पेशल GIF दिख जाएंगी।
  • अपनी पसंद के GIF को सिलेक्ट करें और सेंड कर दें।
  • आप इस तरह से मेरी क्रिसमस 2023 के अलावा क्रिसमस ट्री और क्रिसमस से संबंधित अन्य GIF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Merry Christmas 2023 wishes: गूगल की-बोर्ड पर मिलेंगे क्रिसमस के स्पेशल GIF

  • यदि आप गूगल कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह मेरी क्रिसमस 2023 GIF के लिए सबसे आसान तरीका है।
  • यहां आपको क्रिसमस 2023 के अलावा अन्य त्योहारों के GIF भी एक क्लिक पर मिल जाते हैं।
  • सबसे पहले गूगल की-बोर्ड को ओपन करें और इसे व्हाट्सएप के लिए डिफॉल्ट की-बोर्ड बना लें ।
  • अब व्हाट्सएप ओपन करें और जिस व्यक्ति या ग्रुप में आप GIF भेजना चाहते हैं पर जाएं।
  • चैट बॉक्स पर टैप करें और की-बोर्ड के GIF सेक्शन पर जाएं। यह आपको इमोजी के पास मिल जाएगा।
  • यहां आपको सर्च बॉक्स में क्रिसमस या क्रिसमस 2023 लिखकर सर्च करना है।
  • आपको कई सारे क्रिसमस GIF दिखेंगे। अपनी पसंद के GIF को सिलेक्ट करें और शेयर करें।

Merry Christmas 2023 wishes: सोशल मीडिया पोस्ट के लिए ऐसे डाउनलोड करें क्रिसमस फोटो

सोशल मीडिया पोस्ट या व्हाट्सएप स्टेटस के लिए आप बेस्ट मेरी क्रिसमस फोटो खोज रहे हैं तो आपको गूगल की मदद लेनी होगी। या इसके लिए आप स्टेटस वाला ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। आपको गूगल प्ले स्टोर पर क्रिसमस फोटो स्टेटस सर्च करना है और यहां आपको कई सारे ऐप मिल जाएंगे। अपनी पसंद का ऐप डाउनलोड करें। इसपर अपनी पसंद की फोटो डाउनलोड करें या सीधे सोशल मीडिया पर शेयर कर दें।

Christmas songs: क्रिसमस सॉन्ग

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article