टेक एंड गैजेट्स

अंतरिक्ष में दिखा क्रिसमस ट्री का अनोखा नजारा, NASA ने शेयर की फोटो

Cosmic Christmas Tree Photo: क्रिसमस ट्री क्लस्टर, गैस और युवा तारों का एक समूह है जो क्रिसमस ट्री का आकार बनाता है, जो नीले और सफेद आभूषणों और हरी पाइन सुइयों से भरा हुआ है। यह पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

Image

Cosmic Christmas Tree

Cosmic Christmas Tree Photo: यदि आप छुट्टियों में घर पर हैं और अनोखा नजारा देखना चाहते हैं तो रात के आसमान के अलावा कहीं और न देखें। नासा ने हाल ही में एक अनोखे क्रिसमस ट्री जैसी दिखने वाली फोटो शेयर की है, जो पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है लेकिन इसमें क्रिसमस ट्री की झलक है। दरअसल, यह गैस और तारों का समूह है जो अपनी हरी, नीली और सफेद रोशनी के कारण एकदम क्रिसमस ट्री जैसा लगा रहा है।

क्रिसमस ट्री क्लस्टर

नाशा ने 'एनजीसी 2264' की फोटो शेयर की है। इसे क्रिसमस ट्री क्लस्टर के नाम से भी जाना जाता है। यह गैस और युवा तारों का एक समूह है जो क्रिसमस ट्री का आकार बनाता है, जो नीले और सफेद आभूषणों और हरी पाइन सुइयों से भरा हुआ है। यह पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

नाशा ने अपने एक्स अकाउंट पर इस फोटो को एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। नाशा ने लिखा," यह काफी हद तक ब्रह्मांड जैसा दिखने लगा है। हमारे चंद्रएक्सरे ऑब्जर्वेटरी ने हाल ही में नीली और सफेद रोशनी देखी है जो "क्रिसमस ट्री क्लस्टर" को सजाती है, जो पृथ्वी से लगभग 2,500 प्रकाश वर्ष दूर तारों और गैस का एक झुंड है।"

कई टेलीस्कोप के डेटा से बनी है ये फोटो

इस फोटो को विभिन्न टेलीस्कोप से डेटा को मिलाकर बनाया गया है। इन फोटोज को चंद्रएक्सरे ऑब्जर्वेटरी से लिया गया है। नीले और सफेद तारे एक्स-रे उत्सर्जित कर रहे हैं जिनका पता नासा के चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी द्वारा लगाया गया। बैकग्राउंड में हरी गैस वह निहारिका है जो क्लस्टर को घेरे हुए है, और इसे राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित किट पीक पर WIYN 0.9-मीटर टेलीस्कोप द्वारा देखा गया था। फोरग्राउंड और बैकग्राउंड में सफेद तारे टू माइक्रोन ऑल स्काई सर्वे से हैं, जिसने पूरे आकाश का नक्शा बनाने के लिए इंफ्रारेड लाइट का उपयोग किया था।

ये तारे बनाते हैं क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री ग्रुप में मौजूद तारों तो युवा तारे कहा जाता है। यह केवल 1 से 50 लाख वर्ष पुराने हैं। उनमें से कुछ हमारे सूर्य से बहुत छोटे हैं-सूर्य के आकार का केवल दसवां हिस्सा, जबकि कई हमारे सूर्य से कई गुना बड़े हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article