टेक एंड गैजेट्स

लेनोवो ने लॉन्च किया दमदार Idea Tab Plus टैबलेट, 10,200mAh की बैटरी से है लैस, जानें कीमत

अगर आप एक ऐसा टैबलेट लेना चाहते हैं जिसमें आपको शानदार वीडियो स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिले और साथ ही आप उसमें प्रोफेशनल वर्क भी कर सकें तो Lenovo Idea Tab Plus की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको शानदार फीचर्स का सपोर्ट मिलने वाला है।

Image

लेनोवो ने बाजार में लॉन्च किया नाय धमाकेदार टैबलेट।(फोटो क्रेडिट-Lanovo)

मूवीज, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स जैसे कंटेंट की स्ट्रीमिंग का असली मजा बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइस में ही आता है। अगर आप अपने लिए एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी लेनोवो की तरफ से अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार टैबलेट लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का नया डिवाइस Lenovo Idea Tab Plus है। इस टैबलेट में आपको 10,200mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है। लेनोवो ने इस टैबलेट को मिड रेंज फ्लैगशिप कैटेगरी में लॉन्च किया है।

अगर आप एक ऐसा टैबलेट लेना चाहते हैं जिसमें आपको शानदार वीडियो स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिले और साथ ही आप उसमें प्रोफेशनल वर्क भी कर सकें तो Lenovo Idea Tab Plus की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में शानदार परफॉर्मेंस मिलने वाली है। आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Lenovo Idea Tab Plus की कीमत

लेनोवो की तरफ से Lenovo Idea Tab Plus को दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में आपको GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। दोनों ही वेरिएंट WiFi कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। अगर आप 8GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 27,999 रुपये खर्च करने होंगे जबकि वहीं 12GB रैम वाले मॉडल की कीमत 30,999 रुपये है। इस टैबलेट में आपको Pen stylus सपोर्ट भी दिया गया है। टैबलेट की सेल भारतीय बाजार में 22 दिसंबर से अमेजन पर शुरू होगी।

Lenovo Idea Tab Plus Specifications

  1. Lenovo Idea Tab Plus में आपको 12 इंच की LCD पैनल वाली डिस्प्ले दी गई है।
  2. इसके डिस्प्ले में आपको 2.5K रेजोल्यूशन के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  3. परफॉर्मेंस के लिए इस नए टैबलेट में आपको MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है।
  4. स्मार्टफोन में आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  5. फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में आपको रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट दिया गया है।
  6. टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आप इसे 45W की फास्ट चार्जिंग से क्विक चार्ज कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- बिना रिचार्ज के कब तक एक्टिव रहेगी Jio, Airtel, VI और BSNL सिम? जानें नया नियम
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article