बिना रिचार्ज के कब तक एक्टिव रहेगीJio, Airtel, VI और BSNLसिम? जानें नया नियम
Sim Activation Time Without Recharge: Jio, Airtel, Vi और BSNL के करोड़ों यूजर्स के लिए काम की खबर है। क्या आप जानते हैं कि बिना रिचार्ज प्लान के सिम कार्ड या फिर मोबाइल नंबर कब तक एक्टिव रहता है? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आपके लिए बड़ी परेशानी हो सकती है। यह दिक्कत उन लोगों के लिए ज्यादा बड़ी है जो अपने मोबाइल नंबर को कई दिनों तक रिचार्ज नहीं कराते।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 13 2025, 19:09 IST
Image Credit : IStock01 / 10
आज के समय में अक्सर लोगों के पास दो सिम होती हैं और वे कॉलिंग के लिए सिर्फ एक सिम का इस्तेमाल करते हैं। अधिक खर्च से बचने के लिए दूसरी सिम पर वे रिचार्ज नहीं कराते, लेकिन आने वाली कॉल को रिसीव करते रहते हैं।
Image Credit : IStock02 / 10
नंबर रिचार्ज न होने पर कुछ समय बाद सिम कार्ड अपने आप ही बंद हो जाती है और वह किसी और व्यक्ति को असाइन हो जाती है। क्या आपको मालूम है कि बिना रिचार्ज के कोई सिम कार्ड कितने दिन तक एक्टिव रहती है? आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Image Credit : IStock03 / 10
आपको बता दें कि कुछ समय पहले एक मामला सामने आया था जिसमें क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर बंद हो गया था और बाद में वह नंबर किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया था। अजीब बात यह थी कि उस दूसरे व्यक्ति के पास विराट कोहली से लेकर एबी डिविलियर्स की कॉल पहुंचने लगी थी।
Image Credit : IStock04 / 10
विराट और एबी डिविलियर्स उस नंबर पर यह सोच करके कॉल कर रहे थे कि वह नंबर रजत का ही है। ऐसी कोई घटना आपके साथ ना हो इसलिए यह जानना जरूरी है कि बिना रिचार्ज नंबर कितने दिन तक एक्टिव रहता है और कब किसी और को नंबर दे दिया जाता है।
Image Credit : IStock05 / 10
दरअसल, इस मामले में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पष्ट नियम बनाए हैं। इन नियमों के तहत आपका सिम कार्ड बिना रिचार्ज किए भी एक तय समय तक सक्रिय रहता है। जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और BSNL जैसे सभी टेलिकॉम ऑपरेटरों को TRAI के इस नियम का पालन करना अनिवार्य है। आपको इस नियम के बारे में जरूर मालूम होना चाहिए।
Image Credit : IStock06 / 10
अगर आपके पास जियो का सिम है तो बता दें कि बिना रिचार्ज किए जियो नंबर 90 दिन तक एक्टिव रहता है। हालांकि उसमें इनकमिंग कॉल्स, इनकमिंग एसएमएस की सुविधा कितने दिन तक रहेगी यह रिचार्ज प्लान पर निर्भर करती है। ज्यादातर मामले में रिचार्ज खत्म होने के कुछ दिन बाद ही ये सर्विस बंद हो जाती हैं।
Image Credit : IStock07 / 10
अगर 90 दिनों तक रिचार्ज नहीं कराते तो सिम एक्टिव रहेगा। इस अवधि के बाद सिम को पूरी तरह से डीएक्टिवेट कर दिया जाता है। कंपनियां कुछ समय बाद यह नंबर दूसरे यूजर को अलॉट कर देती हैं।
Image Credit : IStock08 / 10
अगर आपके पास Airtel का सिम कार्ड है तो बता दें कि यह भी 90 दिन तक बिना रिचार्च के एक्टिव रहता है। इस अवधि के बाद कंपनी ग्राहकों को 15 दिनों की एक्स्ट्रा मोहलत देती है। अगग यूजर इस 15 दिनों की अवधि में भी रिचार्ज नहीं कराता तो उसकी सिम को बंद कर दिया जाता है और नंबर दूसरे यूजर को दे दिया जाता है।
Image Credit : IStock09 / 10
वोडाफोन-आइडिया की सिम भी बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक सक्रिय रहती है। इसके बाद अगर रिचार्ज नहीं कराया जाए, तो नंबर डीएक्टिवेट करके किसी दूसरे यूजर को ट्रांसफर कर दिया जाता है। अगर आपके वीआई का सिम है तो आप सिम को एक्टिव रखने के लिए 49 रुपये का प्लान ले सकते हैं।
Image Credit : IStock10 / 10
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के सिम कार्ड एक्टिवेशन की बात करें तो बता दें कि इस मामले में सरकारी कंपनी निजी कंपनियों से काफी आगे है। आप बीएसएनएल के सिम कार्ड को बिना रिचार्ज के 180 दिन तक एक्टिव रख सकते हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज से बचकर सिर्फ सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं तो BSNL आपको बड़ी राहत देगा।