टेक एंड गैजेट्स

Jio Space Fiber: जियो ला रहा सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस, इन चार जगहों पर हुई लॉन्च

Jio Space Fiber: जियो ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत के लिए 2023 में लक्जमबर्ग स्थित सैटकॉम प्लेयर SES के साथ पार्टनरशिप की है। जियोस्पेस फाइबर से 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलने की उम्मीद है।

Image

जियो सैटेलाइट इंटरनेट

Photo : Twitter

Jio Space Fiber: रिलायंस जियो ने भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) में भारत की पहली सैटेलाइट-आधारित गीगा फाइबर सेवा 'जियो स्पेस फाइबर' की पहली झलक दिखाई थी। अब कंपनी अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को जल्द ही पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने भारत में चार स्थानों पर इसको टेस्टिंग के लिए लाइव भी कर दिया है। इस सर्विस की मदद से दूरदराज के क्षेत्र जहां सेलुलर कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या खराब है, वहां भी फास्ट इंटरनेट तक पहुंच मिलेगी।

क्या है Jio Space Fiber?

जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है कि जियो स्पेस फाइबर एक सैटेलाइट-आधारित सर्विस है, जो बिना मोबाइल टावर की मदद से ही दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने का काम करती है। यानी यह एलन मस्क के स्टारलिंक इंटरनेट को टक्कर दे सकती है। साथ ही जियो स्पेस फाइबर की मदद से देश के रिमोट यानी दूरदराज के एरिया में भी इंटरनेट दिया जा सकेगा।

पूरे भारत में कब होगी लॉन्चिंग?

जियो ने भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत के लिए 2023 में लक्जमबर्ग स्थित सैटकॉम प्लेयर SES के साथ पार्टनरशिप की है। इस साल कंपनी इस सर्विस को बड़े लेवल पर लॉन्च कर सकती है। अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के साथ, Jio एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश करेगा जहां उसे एलन मस्क के स्टारलिंक, भारती समर्थित यूटेलसैट वनवेब, अमेजन के कुपियर और अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी। दूरसंचार विभाग (DoT) ने पहले ही Jio की सैटेलाइट आर्म को GMPCS (ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विस) लाइसेंस जारी कर दिया है।

यहां हुई शुरुआत

JioSpace Fibre केवल भारत में लॉन्च किया गया है और यह पहले से ही भारत के चार सबसे दूरस्थ स्थानों में उपलब्ध है। जियोस्पेस फाइबर से 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलने की उम्मीद है।

  • गिर, गुजरात
  • कोरबा, छत्तीसगढ़
  • नबरंगपुर, ओडिशा
  • ओएनजीसी-जोरहाट, असम
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article