टेक एंड गैजेट्स

Jio ने लॉन्च किया 798 रुपये का नया प्लान, फायदे इतने कि आप कहेंगे- 'वाह'

रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को सरप्राइज देकर चौंका दिया है। कंपनी ने एक 798 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें OTT के अलावा कई सारे फायदे मिल रहे हैं।

Image

Jio ने लॉन्च किया 798 रुपये का नया प्लान

रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नया 798 रुपये डेटा प्लान लॉन्च किया है। यह कोई रेगुलर ब्रॉडबैंड प्लान नहीं बल्कि एक डेटा सैशे है, जिसे मौजूदा JioFiber या JioAirFiber प्लान के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जिनका मौजूदा प्लान का हाई-स्पीड डेटा खत्म होने वाला है। डेटा सैशे के जरिए यूजर्स अपने कनेक्शन में अतिरिक्त डेटा जोड़ सकते हैं।

798 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 40GB डेटा

Jio के नए 798 रुपये डेटा सैशे प्लान में ग्राहकों को 40 दिनों की स्टैंडअलोन वैलिडिटी के साथ 40GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इस डेटा की स्पीड 100Mbps तक होगी। इस प्लान को खास तौर पर FIFA World Cup 2026 को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, ताकि यूजर्स बिना रुकावट मैच स्ट्रीम कर सकें।

ZEE5 सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा

इस प्लान के साथ ग्राहकों को ZEE5 सब्सक्रिप्शन का फायदा भी दिया जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स FIFA World Cup 2026 की स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। ZEE5 सब्सक्रिप्शन क्लेम करने के लिए यूजर्स को MyJio ऐप में जाना होगा। इसके बाद कूपन सेक्शन और फिर My Winnings सेक्शन में जाकर ऑफर को एक्टिवेट किया जा सकता है।

किन यूजर्स के लिए है यह प्लान

यह प्लान केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके पास पहले से JioFiber या JioAirFiber कनेक्शन मौजूद है। अगर किसी यूजर के मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान में OTT बेनिफिट या ZEE5 सब्सक्रिप्शन नहीं है तो वह इस ₹798 डेटा सैशे से इसका फायदा ले सकता है।

Jio के OTT वाले ब्रॉडबैंड प्लान भी उपलब्ध

रिलायंस जियो पहले से कई ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करता है जिनमें OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। जिन ग्राहकों के प्लान में OTT सुविधा नहीं है, उनके लिए यह नया डेटा सैशे एक अतिरिक्त विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्लान Jio की वेबसाइट पर डेटा सैशे सेक्शन में उपलब्ध है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article