रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 50 करोड़ लोगों का एक बड़ा मोबाइल यूजर मौजूद है। जियो अपने करोड़ों ग्राहकों की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखता है। अपने करोड़ो ग्राहकं की सहूलियत के लिए जियो कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद करता है। जियो के पास टेलीकॉम सेक्टर का सबसे बड़ा रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो मौजूद है। जयो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिससे आप करीब 100 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री होने वाले हैं।
आपको बता दें कि मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचाने के लिए जियो ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो की लंबी चौड़ी लिस्ट में आपको 28 दिन, 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन के साथ साथ 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले रिचार्ज प्लान के ऑप्शन मिल जाते हैं। जियो ने अब अपने यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। आप सिर्फ एक रिचार्ज प्लान लेकर 3 महीने से अधिक समय के लिए वैलिडिटी, फ्री कॉलिंग और डेटा की टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं।
Jio के सस्ते प्लान ने दे दी बड़ी राहत
Jio के जिस धमाकेदार रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 999 रुपये है। इस प्लान को लेकर आप एक बार में ही 98 दिन के लिए टेंशन फ्री होने वाले हैं। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें सभी नेटवर्क के लिए 98 दिन अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। अब आप हजार रुपये से कम खर्च करके टेंशन फ्री हो सकते हैं।
डेटा लवर्स की हुई मौज
अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदे मंद रहने वाला है। 98 दिन चलने वाले इस रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को कुल 196GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह प्लान ट्रू 5G डेटा ऑफर के साथ आता है। इसके साथ ही रिचार्ज प्लान में आपको 100 SMS हर दिन मिलते हैं।
जियो के प्लान में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
Jio इस 999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में कई सारे बेनिफिट्स भी ग्राहकों को देता है। इसमें यूजर्स को जियो होम कनेक्शन लेने पर 2 महीने का फ्री ट्रायल ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को जियो टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मिलेगा। इसके अलावा अगर रिलायंस डिजिटल में सेलेक्टेड आइटम्स पर 399 रुपये तक की छूट दी जा रही है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आजियो वेबसाइट से 1000 रुपये तक की शॉपिंग करने पर 200 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। प्लान में आपको 1 महीने के लिए जियो सावन प्रो का सब्सक्रिप्शन और 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है।
