Jio best Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की सबसे फेवरेट और बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 48 करोड़ मोबाइल यूजर्स अपने फोन में जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ समय में मोबाइल यूजर्स की डिमांड में काफी बड़ा बदलाव आया है। अब लोगों के बीच में मंथली प्लान्स को लेकर इंट्रेस्ट थोड़ा कम हुआ है। अपने ग्राहकों की डिमांड और इंट्रेस्ट को समझते हुए अब जियो ने भी अपनी लिस्ट में बड़ा बदलाव कर दिया है। Jio के पास अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स (Recharge Plans) की संख्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। Jio अब एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसने Airtel और Vi की टेशन काफी ज्यादा बढ़ा दी है।
करीब एक साल पहले तक जियो के पोर्टफोलियो में मंथली प्लान्स की संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। जियो के रिचार्ज प्लान का पोर्टफोलियो अब पूरी तरह से बदल चुका है। ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज के झंझट में न पड़ना पड़े इसके लिए जियो के पास अब ऐसे प्लान्स अधिक है जिसमें दो महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। जियो के लिस्ट में अब ग्राहकों के लिए 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन वाले, 90 दिन वाले, 98 दिन तक चलने वाले प्लान्स भी मिल जाएंगे।
6 महीने के लिए मिली बड़ी राहत
अगर आप एक बार में ही रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो बता दें कि जियो ने लिस्ट में एक ऐसा प्लान भी शामिल किया है जिससे आप 6 महीने से अधिक समय के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में आपको कंपनी कई सारे ऑफर्स देती है। आइए आपको एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ाने वाले इस रिचार्ज प्लान की डिटेल जानकारी देते हैं।
Jio के सस्ते प्लान ने करा दी मौज
Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 2025 रुपये का शानदार प्लान लेकर आ गया है। इस प्लान ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। इसमें कंपनी 6 महीने से अधिक दिनों की लंबी वैलिडिटी का ऑफर दे रही है। आप इस रिचार्ज प्लान के साथ पूरे 200 दिनों के लिए रिचार्ज कराने की टेंशन से फ्री हो जाएंगे। आप 200 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
इन यूजर्स के लिए है सुपरहिट प्लान
अगर आप जियो के ऐसे ग्राहक हैं जिन्हें अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए सुपरहिट साबित होने वाला है। जियो यूजर्स को इस 200 दिन वाले प्लान में कुल 500GB डेटा दे रहा है। मतलब आप हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ यह प्लान True 5G प्लान है इसलिए एलिजिबल यूजर्स को इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी एक्सेस मिलता है।
जियो अपने ग्राहकों को इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी दे रहा है। अगर आप प्लान खरीदते हैं तो आपको 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा टीवी चैनल्स देखने के लिए फ्री जियो टीवी का एक्सेस भी दिया जाता है। इसके साथ ही आपको 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी दिया जा रहा है।
